Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नमो भारत ने फेस्टिवल सीजन में बनाया नया रिकॉर्ड, चौंका देगा 1 दिन में सफर करने वाले यात्रियों का आंकड़ा

    By SANJEEV KUMAR GUPTAEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 29 Oct 2025 02:04 PM (IST)

    Namo Bharat रैपिड रेल ने फेस्टिवल सीजन में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एक ही दिन में यात्रियों ने यात्रा का नया रिकॉर्ड बनाया, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। दिल्ली-मेरठ रूट पर चलने वाली यह सेमी-हाई स्पीड रेल सेवा यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करती है। भविष्य में सेवाओं का विस्तार करने की योजना है।

    Hero Image

    नमो भारत ट्रेन की फाइल फोटो।

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिवाली से लेकर छठ उत्सव तक, इस फेस्टिवल सीजन में नमो भारत ट्रेन इस क्षेत्र के हजारों यात्रियों के लिए यात्रा का पसंदीदा माध्यम बनकर उभरी है। दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच क्रियान्वित भारत के प्रथम नमो भारत कॉरिडोर ने, त्यौहारों की भीड़भाड़ के दौरान अपनी तेज गति, सुरक्षित और आरामदायक सेवा द्वारा लोगों के यात्रा करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसके साथ ही त्यौहारों की एक श्रृंखला शुरू हो जाती है, जिसमें आते हैं भाई दूज और गोवर्धन पूजा। इस अवसर को पूरी खुशी और उल्लास से अपनों के साथ मनाने के लिए लोग लंबी दूरी तय करते हैं। परिवार, दोस्त और समुदाय एक साथ आते हैं।

    Namo bharat (1)

    त्योहारों के इस मौसम के दौरान छठ पूजा भी आस्था का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस महापर्व में सूर्य देवता की उपासना करने के लिए श्रद्धालु नदी, तालाबों अन्य जल निकायों, जैसे प्रसिद्ध गंग नहर और गगोल तीर्थ की यात्रा करते हैं, जहां अर्घ्य दान किया जाता है।

    कितनी है नमो भारत ट्रेन की रफ्तार?

    त्योहार के इस मौसम में हर व्यक्ति समय पर और सुरक्षित तरीके से अपने घर, अपने प्रियजनों पास पहुंचना चाहता है, लेकिन इसका जो नतीजा होता है उसकी कहानी हॉर्न के शोर से गूंजती और ट्रैफिक से खचाखच भरी सड़कें बयां करती हैं जहां घंटों का जाम और परेशान यात्रियों की भीड़ एक बेहद ही आम तस्वीर है।

    त्योहारों की भारी भीड़ के दौरान, कुछ यात्री विकल्पों के अभाव मों बसों की छत पर या दरवाजों से लटककर भी यात्रा करते हैं, जो दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकती है। ऐसी मुश्किलों से भरी तनावपूर्ण और थकाऊ यात्रा, त्यौहारों की खुशी को फीका कर देती है।

    इस फेस्टिवल सीजन, नमो भारत ने अपनी तेज गति वाली, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा द्वारा इन चुनौतियों का एक प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया है। 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम परिचालन गति वाली, हर 10 मिनट में उपलब्ध, पूरी तरह से वातानुकूलित इन ट्रेनों ने इस क्षेत्र के यात्रियों के लिए निर्बाध एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की।

    भाई दूज के दिन रिकॉर्ड यात्रियों ने किया सफर

    छठ पूजा के दौरान, गंग नहर से पैदल दूरी पर स्थित मुरादनगर नमो भारत स्टेशन और गगोल तीर्थ के पास स्थित मेरठ साउथ नमो भारत स्टेशन ने श्रद्धालुओं के लिए इन पवित्र स्थलों तक सुखद, सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की। सड़क के माध्यम से जो यात्राएं कभी घंटों में पूरी होती थीं, नमो भारत द्वारा अब मिनटों में पूरी हो रही है, जिसने यात्रा में होने वाले मानसिक तनाव और परेशानी को अब एक सहज और विश्वसनीय अनुभव में बदल दिया है।

    इन्हीं खूबियों के कारण नमो भारत यात्रियों के लिए परिवहन के सबसे पसंदीदा साधनों में से एक बन कर उभरी है और यात्रियों की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि इसका स्पष्ट प्रमाण है। जनवरी में जब न्यू अशोक नगर और साहिबाबाद के बीच 13 किलोमीटर के अतिरिक्त खंड के उद्घाटन के साथ नमो भारत इस दिल्ली पहुंची थी, तब प्रतिदिन औसत यात्री संख्या लगभग 35,000-37,000 थी जो पिछले 9 महीने में बढ़कर अब औसतन 55,000 हो गई है।

    भाई दूज के दिन तो यह संख्या 60,000 को पार कर गई, जो इस सेवा की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाता है। अक्टूबर 2023 में परिचालन शुरू होने के बाद से, नमो भारत अब तक कुल 1.76 करोड़ से अधिक कम्यूटर ट्रिप्स पूरी कर चुकी है, और इसकी एक दिन की उच्चतम यात्री संख्या 81,550 तक रिकॉर्ड की गई है।