दिल्ली में सुगम्य दिल्ली अभियान की शुरुआत, 2047 तक सुगम बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ से सुगम्य दिल्ली अभियान शुरू किया जिसका उद्देश्य 2047 तक दिल्ली को दिव्यांगजनों के लिए पूरी तरह से सुगम बनाना है। उन्होंने नमो सुगम्य रथ को हरी झंडी दिखाई और दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ स्थित सेंट्रल विस्टा परिसर से "सुगम्य दिल्ली अभियान" का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने "नमो सुगम्य रथ" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिव्यांगजनों को सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, "वर्ष 2047 तक दिल्ली को पूरी तरह से 'सुगम्य दिल्ली' बनाना हमारा संकल्प है। दिल्ली में हर जगह, हर गंतव्य और हर सार्वजनिक स्थान दिव्यांगजनों के लिए सुलभ और अनुकूल बनाया जाएगा। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दिव्यांगजनों को आरामदायक जीवन जीने के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध हों।"
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, भाजपा सामाजिक न्याय विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल और अन्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।