Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान के हालात देख Air India ने बदला उड़ानों का मार्ग, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 11:53 AM (IST)

    ईरान की स्थिति के कारण एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। कई उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया है या उन्हें वापस भेजा जा रहा है क्योंकि ईरानी हवाई क्षेत्र बंद है। एयर इंडिया ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और उनकी व्यवस्था की जा रही है।

    Hero Image
    एअर इंडिया ने एडवाइजरी जारी की है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एअर इंडिया की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई। दरअसल, ईरान की मौजूदा स्थिति और उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने व भारतीय यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया है। बताया गया कि उन्हें वापस उसी स्थान पर भेजा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एअर इंडिया की ओर से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया गया है। फिलहाल यात्रियों व्यवस्था की जा रही है।

    AI130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई – वियना की ओर मोड़ा गया

    AI102 – न्यूयॉर्क-दिल्ली – शारजाह की ओर मोड़ा गया

    AI116 – न्यूयॉर्क-मुंबई – जेद्दा की ओर मोड़ा गया

    AI2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – मुंबई की ओर मोड़ा गया

    AI129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो – मुंबई लौट रहा है

    AI119 – मुंबई-न्यूयॉर्क – मुंबई लौट रहा है

    AI103 – दिल्ली-वाशिंगटन – दिल्ली लौट रहा है

    AI106 – नेवार्क-दिल्ली – वियना की ओर मोड़ा गया

    AI188 – वैंकूवर-दिल्ली – जेद्दा की ओर मोड़ा गया

    AI101 – दिल्ली-न्यूयॉर्क – फ्रैंकफर्ट/मिलान की ओर मोड़ा गया

    AI126 – शिकागो-दिल्ली – जेद्दा की ओर मोड़ा गया

    AI132 – लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु – शारजाह की ओर मोड़ा गया

    AI2016 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – वियेना की ओर मोड़ा गया

    AI104 – वाशिंगटन-दिल्ली – वियेना की ओर मोड़ा गया

    AI190 – टोरंटो-दिल्ली – फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया

    AI189 – दिल्ली-टोरंटो – दिल्ली की ओर लौट रहा है