Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल को दिल्ली में नया बंगला अलॉट, मायावती का घर चाहते थे AAP मुखिया; अब ये होगा ठिकाना

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 11:53 AM (IST)

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत के आदेश पर नया बंगला अलॉट किया गया है। मुख्यमंत्री आवास छोड़े उन्हें करीब एक साल हो गया था। एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के कारण उन्हें आवास मिलना चाहिए इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी अदालत गई थी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार केजरीवाल को लोधी एस्टेट स्थित टाइप VII बंगला अलॉट किया गया है।

    Hero Image
    केजरीवाल को दिल्ली में नया बंगला अलॉट किया गया है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिर नया बंगला अलॉट हो गया है। केजरीवाल को मुख्यमंत्री आवास छोड़े करीब एक साल हो गया है। अब कोर्ट के आदेश पर उन्हें नया बंगला अलॉट किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, वह एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं इसलिए उन्हें आवास मिलना चाहिए। इसे लेकर आम आदमी पार्टी अदालत गई थी। अदालत के आदेश पर केजरीवाल को यह बंगला उपलब्ध कराया गया है। 

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को 95, लोधी एस्टेट स्थित टाइप VII बंगला अलॉट किया गया है। अब केजरीवाल इसे बंगले में परिवार के साथ रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार, जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाने में है विफल', बोले कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव

    आम आदमी पार्टी ने पहले केंद्र सरकार से उन्हें 35, लोधी एस्टेट स्थित बंगला देने का अनुरोध किया था, जिसका इस्तेमाल मायावती करती थीं, लेकिन वह आवास जुलाई में ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को अलॉट किया जा चुका है।