Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एबीवीपी प्रत्याशियों की राह आसान करने को जुटे भाजपा नेता, कई दिन से कर रहे परिश्रम

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 09:59 PM (IST)

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में एबीवीपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। पार्टी कार्यकर्ता मंडल स्तर पर छात्रों से संपर्क कर रहे हैं सांसद बैठकें कर रहे हैं। ट्रिपल इंजन सरकार के लक्ष्य के साथ भाजपा 200 से अधिक टोलियों के माध्यम से छात्रों तक पहुंच रही है। छात्र सम्मेलनों में कई नेता शामिल हो रहे हैं ।

    Hero Image
    एबीवीपी के समर्थन में छात्रों के बीच पहुंचे भाजपा नेता।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशियों की चुनावी राह आसान करने के लिए भाजपा नेता पिछले कई दिनों से परिश्रम कर रहे हैं।

    भाजपा कार्यकर्ता मंडल स्तर पर छात्रों के बीच संपर्क अभियान चलाया। सांसद और भाजपा नेताओं ने छात्रों के साथ बैठक कर उनसे एबीवीपी को समर्थन देने की अपील की।

    दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के बाद भाजपा की नजर डूसू चुनाव पर है। इसके लिए पार्टी के नेता व कार्यकर्ता एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

    दिल्ली में दो सौ से अधिक टोली बनाई गई है। प्रत्येक टोली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व एबीवीपी के साथ ही भाजपा का एक कार्यकर्ता शामिल किया गया है।

    टोली के सदस्य अपने क्षेत्र में रहने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच संपर्क अभियान चला रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि तीन स्तरीय संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

    प्रत्याशियों की घोषणा से छात्रों से मिलकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की ओर से छात्रों के हित में उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई है।

    प्रत्याशियों की घोषणा के बाद घोषणा पत्र लेकर छात्रों से संपर्क किया गया। तीसरे चरण में बुधवार के साथ ही बृहस्पतिवार सुबह उनसे मिलकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    छात्रों के बीच संपर्क अभियान चलाने के साथ ही कई स्थानों पर छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें दिल्ली के सांसद व अन्य नेता शामिल हुए।

    छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू व डाॅ. एल मुरुगन, भाजपा सांसद मनोज तिवारी सहित कई नेता शामिल हुए। अलग-अलग राज्यों के छात्रों के बीच वहां से संबंधित नेताओं ने संवाद किया।

    यह भी पढ़ें- DUSU चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए अनूठी पहल, बनाए गए गुलाबी बूथ और सेल्फी पॉइंट

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें