Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को 5 साल तक देता रहा चकमा भगोड़ा, नाम बदलकर छुपा था पंजाबी बाग में, परिवार और पत्नी ने छोड़ा साथ

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:04 PM (IST)

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हरियाणा और दिल्ली में कई मामलों में वांछित रजत तोमर उर्फ राजबीर को गिरफ्तार किया। पांच साल से फरार स्नातक रजत ने गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदला था। परिवार ने उसे बेदखल कर दिया था और पत्नी ने भी छोड़ दिया था। वह लूट हमला और महिला के साथ बदसलूकी जैसे अपराधों में शामिल था और पुलिस से बचने के लिए लगातार छिपता रहा।

    Hero Image
    पहचान बदलकर पांच वर्षाें से पुलिस को चकमा देने वाला भगोड़ा गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली और हरियाणा के कई मामलों में फरार चल रहे एक भगोड़े बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बागपत के रजत तोमर उर्फ राजबीर के रूप में हुई है। वह ग्रेजुएट है और पिछले करीब पांच सालों से पुलिस की टीम को चकमा देकर रह रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना नाम रजत से बदलकर राजबीर कर लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार और पत्नी ने भी छोड़ा

    टीम ने उसे पंजाबी बाग इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपित की हरकतों से उसका परिवार भी परेशान था। परिवार ने उसे बेदखल कर दिया था। वहीं, 2020 में रजत की पत्नी भी उसकी हरकतों को देखकर छोड़कर चली गई थी।

    उपायुक्त आदित्य गौतम के मुताबिक, उनकी टीम लगातार भगोड़े बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में टीम को पता चला कि कई मामलों में फरार आरोपित रजत उर्फ राजबीर पंजाबी बाग में छिपा हुआ है। टीम ने जानकारी जुटाने के बाद आरोपित को इलाके से दबोच लिया।

    महिला के साथ बदसलूकी का आरोप

    छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वर्ष 2007 में आरोपित ने विकासपुरी इलाके में एक दुकान में घुसकर उसके मालिक पर हमला किया था। इसके अलावा वर्ष 2016 में वह गुरुग्राम सेक्टर-29, डीएलएफ में लूट में शामिल रहा। बाद में उसे पिस्टल के साथ दबोच लिया गया था। 2020 में आरोपित ने द्वारका सेक्टर-23 एरिया में एक महिला के साथ बदसलूकी की थी।

    दिल्ली, यूपी समेत दूसरे इलाकों में छिपा रहा

    इसके अलावा 2021 में द्वारका सेक्टर-23 एरिया में उसने धारदार हथियार से एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इसके अलावा वह कई मामलों में फरार था। अदालत ने तीन मामलों में इसे भगोड़ा करार दिया हुआ था। पुलिस से बचने के लिए वह दिल्ली, यूपी समेत दूसरे इलाकों में छिपकर रह रहा था। कभी एक स्थान पर वह तीन-चार महीनों से ज्यादा नहीं रहा।