Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बदलाव: CRPF संभालेगी आंतरिक और दिल्ली पुलिस बाहरी घेरा, यात्रा पर Z सुरक्षा

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 06:01 PM (IST)

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बदलाव किया गया है। सीआरपीएफ कमांडो को आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है जबकि दिल्ली पुलिस बाहरी घेरा बनाएगी। गृह मंत्रालय के अधीन दोनों बल मुख्यमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा देंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा का पुनर्मूल्यांकन 20 अगस्त को उन पर हुए हमले के बाद किया गया था। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने समीक्षा के बाद यह बदलाव किया है।

    Hero Image
    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सशस्त्र सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सशस्त्र सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीआरपीएफ कमांडो को आंतरिक घेरा सुरक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दिल्ली पुलिस के जवान बाहरी घेरा बनाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी होगी चाक-चौबंद सुरक्षा

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन दोनों बल मिलकर मुख्यमंत्री को उनके आधिकारिक आवास पर, दिल्ली में यात्रा के दौरान और देश के अन्य हिस्सों में जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करेंगे। सीआरपीएफ के सशस्त्र कमांडो निकटवर्ती सुरक्षा टीम (सीपीटी) का हिस्सा होंगे, जो नजदीकी सुरक्षा प्रदान करेगी और मुख्यमंत्री व उनके मिलने वाले लोगों के बीच एक 'अलगाव क्षेत्र' सुनिश्चित करेगी।

    हमले के बाद सुरक्षा पर मंथन

    इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस बाहरी घेरा, आवास सुरक्षा और मुख्यमंत्री के घर या उनके मौजूद किसी अन्य स्थान पर पहुंच नियंत्रण का कार्य करेगी। 51 वर्षीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा की समीक्षा 20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस क्षेत्र में उनके कैंप कार्यालय में 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उन पर हमले के बाद की गई थी।

    इसके बाद, उनकी सुरक्षा अस्थायी रूप से दिल्ली पुलिस से सीआरपीएफ को हस्तांतरित कर दी गई थी, और बाद में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को वापस बुला लिया गया था।

    ऐसी होती है केंद्रीय सुरक्षा सूची...

    हालांकि, केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में नया बदलाव किया गया है। अब सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से इस कार्य को अंजाम देंगे। बता दें कि केंद्रीय सुरक्षा सूची के तहत वीआईपी सुरक्षा कवर उच्चतम जेड-प्लस (एएसएल) श्रेणी से शुरू होता है, इसके बाद जेड-प्लस, जेड, वाई, वाई-प्लस और एक्स श्रेणियां हैं।

    (एजेंसी के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार बनी फुलेरा पंचायत! CM के पति की मीटिंग में मौजूदगी पर सवाल, AAP का तंज– दिल्ली में परिवारवाद