Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Crime: लेनदेन के विवाद में मां-बेटी को चाकू से गोदा, पुलिस ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:50 AM (IST)

    दिल्ली के राज पार्क इलाके में रुपये के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। राजपार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अभिषेक उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिलाओं शबीना और शबनम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    Hero Image
    पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को किया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपित ने मां-बेटी को चाकू से गोद दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजपार्क थाना पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिलाओं की पहचान 50 वर्षीय शबीना और उनकी बेटी 30 वर्षीय शबनम के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक पीड़िता के बयान पर राज पार्क थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान सुल्तानपुरी निवासी अभिषेक उर्फ मोंटी के रूप में हुई है।

    पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपित मजदूरी करता है। रुपये के लेन देन को लेकर हुए विवाद में आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक चार सितंबर की रात करीब 11:08 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सुल्तानपुरी में दो महिलाओं को चाकू मारा गया है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मां-बेटी है और सब्जी बेचने का काम करती है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर पांच सितंबर को आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में एकतरफा प्यार बना जानलेवा, सिरफिरे ने घोंपा नवविवाहिता के पेट में चाकू

    यह भी पढ़ें- Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने 6 नाबालिगों सहित 16 वाहन चोरों को पकड़ा, 10 बाइक और 12 स्कूटी बरामद