Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    AAP की धमाकेदार जीत पर बोले मनीष सिसोदिया, निगम में अगले साल भाजपा का सूपड़ा होगा साफ

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Wed, 03 Mar 2021 02:22 PM (IST)

    मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सत्ता हो। उन्होंने दावा किया है कि अगले साल होने वाले चुनावों में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

    Hero Image
    डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मीडिया से बात करते हुए

    नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली में नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में जीत हासिल करने में कामयाब रही है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पार्टी की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि 5 में से 4 सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है। भाजपा के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सत्ता हो। उन्होंने दावा किया है कि अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने शालीमार बाग 62 एन वार्ड से जीत दर्ज की है। जबकि रोहिणी सी 32 एन वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राम चन्द्र चुनाव जीते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी धीरेन्द्र कुमार ने कल्याणपुरी सीट से जीत हासिल की है। त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार विजयी घोषित हुए हैं।

    वहीं, आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने भी पार्टी उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से भाजपा के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया। पिछले 5 साल में जिस तरह से भाजपा पार्षदों का व्यवहार रहा है उससे जनता नाराज है। दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है वह दिल्ली नगर निगम में भी बदलाव चाहती है।

    वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि निगम चुनाव का सेमीफाइल जीत लिया है। साल 2022 में होने वाले फाइनल में भी आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि निगम में भी आप की सरकार होगी।

    ये भी पढ़ेंः दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में खाता नहीं खुलने पर पढ़ें भाजपा की पहली प्रतिक्रिया