Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanjay Singh की गिरफ्तारी के लेकर विपक्ष और केंद्र आमने-सामने, BJP ने कहा अब केजरीवाल आबकारी घोटाले के किंगपिन

    By Shubham SharmaEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 04:00 AM (IST)

    बीजेपी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने सांसदों व विधायकों को भ्रष्टाचार के लिए मजबूर करते हैं। उनके दाएं हाथ मनीष सिसोदिया पिछले साढ़े सात माह से जेल में हैं। अब बाएं हाथ संजय सिंह भी गए। जांच एजेंसियों के सामने पूछताछ में इस घोटाले में आरोपित दिनेश अरोड़ा ने बताया है कि मुख्यमंत्री आवास पर शराब का ठेका देने के बदले कमीशन तय हुआ था।

    Hero Image
    Sanjay Singh की गिरफ्तारी के लेकर विपक्ष और केंद्र आमने-सामने। (फाइल फोटो)

    एजेंसी, नई दिल्ली: आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिग केस में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह की ईडी कार्रवाई के बाद से राजनीतिक मौहाल गर्म है। संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आप समेत विपक्षी दल और भाजपा नेता आमने-सामने हो गए हैं। विपक्ष ने भाजपा पर ईडी का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। विपक्षी दलों ने संजय सिंह की गिरफ्तारी की निंदा की है। विपक्ष ने इस कार्रवाई को एक उभरते नेता की मजबूत आवाज को दबाने का प्रयास बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईडी को बनाया राजनीतिक हथियार 

    पीटीआई की खबर के अनुसार, मामले में भाजपा ने भी आप पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि आप नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री आबकारी घोटाले के किंगपिन हैं। वहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आप के समर्थन में दिखे, उन्होंने कहा कि वह संजय सिंह की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं। भाजपा ने ईडी को अपना राजनीतिक हथियार बना लिया है। संजय सिंह राज्यसभा में मजबूती से बोलते हैं, इसलिए उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। यह एक मजबूत और उभरते नेता की आवाज को चुप कराने की एक पूर्व निर्धारित योजना है।

    संजय सिंह को चुप कराने का एक प्रयास

    बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा नेता परेशान और डरे हुए हैं और वे बिहार में भी इसी तरह की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां भी क्षेत्रीय दल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वे वहां की सरकारों को परेशान कर रहे हैं। जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि संजय सिंह राज्यसभा में विपक्षी दलों की एक मजबूत आवाज हैं और यह गिरफ्तारी उन्हें चुप कराने का एक प्रयास है। राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि यह संजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि विचारों की आजादी की गिरफ्तारी है।

    15 महीनों से ईडी-सीबीआई की चल रही है जांच

    आप नेता व दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले 15 महीनों से ईडी-सीबीआई की जांच, छापेमारी चल रही है। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन आज तक एक चवन्नी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेगी। कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज तथा पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पार्टी आगे भी भाजपा सरकार की पोल ऐसे ही खोलती रहेगी।

    अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के किंगपिन 

    उधर, भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के किंगपिन हैं। वह अपने सांसदों व विधायकों को भ्रष्टाचार के लिए मजबूर करते हैं। उनके दाएं हाथ मनीष सिसोदिया पिछले साढ़े सात माह से जेल में हैं। अब बाएं हाथ संजय सिंह भी गए। जांच एजेंसियों के सामने पूछताछ में इस घोटाले में आरोपित दिनेश अरोड़ा ने बताया है कि मुख्यमंत्री आवास पर शराब का ठेका देने के बदले कमीशन तय हुआ था। मुख्यमंत्री को इस आरोप पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है।

    घोटाले के मुखिया तक पहुंच रही जांच की आंच

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संजय सिंह के घर जांच एजेंसी की छापेमारी के बाद उनकी गिरफ्तारी से स्पष्ट हो गया है कि आप नेताओं के भ्रष्टाचार की सच्चाई सामने आने लगी है। आरोपित दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने से संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई तय हो गई थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। अब जांच की आंच घोटाले के मुखिया तक पहुंच रही है। वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी गिरफ्तार होंगे।

    यह भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: सिसोदिया के बाद AAP के दूसरे बड़े नेता की गिरफ्तारी, जानिए संजय सिंह पर क्या हैं आरोप