Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: 10 लाख कुत्तों को लगेंगी चिप, दिल्ली में 'आतंकी', संजय कपूर की प्रॉपर्टी पर तनातनी

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 05:55 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर के लिए बुधवार का दिन खबरों से भरा रहा। राजधानी को रेबीज मुक्त करने के लिए 10 लाख कुत्तों को माइक्रोचिप लगेगा। दिल्ली पुलिस ने ISIS के दो संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है। दिवंगत संजय कपूर की संपत्ति का विवाद गहरा गया है। ऐश्वर्या के बाद अभिषेक बच्चन ने भी कोर्ट में याचिका दायर की है। पढ़ें शाम 6 बजे तक की ऐसी 6 बड़ी खबरें...

    Hero Image
    पढ़ें शाम 6 बजे तक की ऐसी 6 बड़ी खबरें, जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है...

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रहनेवालों के लिए बुधवार का दिन भी समाचार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। राजधानी को रेबीज मुक्त प्रदेश बनाने के लिए 10 लाख आवारा कुत्तों को माइक्राेचिप लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर दो आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी पकड़े हैं। उधर, दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की सम्पत्ति के मालिकाने हक का मामला अब और गहरा गया है। वहीं, ऐश्वर्या के बाद अभिषेक बच्चन ने भी कोर्ट में याचिका दायर की है। पढ़ें शाम 6 बजे तक की ऐसी 6 बड़ी खबरें, जिन्हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 10 लाख स्ट्रीट डॉग्स की डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए लगेंगी माइक्रोचिप

    दिल्ली सचिवालय में एनिमल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यूएनडीपी के साथ मिलकर दिल्ली के लगभग 10 लाख स्ट्रीट डॉग्स को माइक्रोचिप लगाने की योजना पर सहमति बनी जिससे रेबीज नियंत्रण में मदद मिलेगी। हर जिले में एनिमल वेलफेयर कमेटी गठित होगी और पेट शॉप्स का पंजीकरण अनिवार्य होगा। आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं को रोकने के लिए पशु टीकाकरण पर जोर दिया जाएगा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    दिल्ली और रांची में ISIS के संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त अभियान में ISIS के संदिग्ध आतंकी असहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया। दानिश बोकारो का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी। देश भर में छापेमारी के दौरान छह संदिग्ध हिरासत में लिए गए और दो गिरफ्तार हुए जिनमें दानिश और दिल्ली से आफताब शामिल हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    'ये प्यार तब कहां था जब...', करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रॉपर्टी में मांगा हिस्सा

    sunjay kapur property dispute दिवंगत संजय कपूर की 30000 करोड़ की संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ गया है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने संपत्ति में हिस्से की मांग करते हुए वसीयत पर सवाल उठाए हैं। प्रिया कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में इसका विरोध किया है। अदालत ने प्रिया कपूर को 12 जून तक संपत्ति की सूची देने का निर्देश दिया है। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    ऐश्वर्या के बाद पति अभिषेक बच्चन ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

    अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद उनके पति अभिषेक बच्चन ने भी दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उन्होंने बिना अनुमति अपनी तस्वीर आवाज और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। कोर्ट ने उनके वकील से यूआरएल की जानकारी देने को कहा है ताकि गूगल को हटाने का आदेश दिया जा सके। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    दिल्ली के दो विधायकों की बिगड़ी तबीयत, हालचाल जानने पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

    पूर्वी दिल्ली में रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन कैंसर से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री पहले नवीन शाहदरा विधायक के घर गईं और उनका हालचाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री विश्वास नगर के विधायक ओपी शर्मा के घर भी जाएंगी जो इंफेक्शन समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं। मुख्यमंत्री दोनों यमुनापार के विधायकों की सेहत का जायजा ले रही हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    UER-2: दिल्ली पंचायत संघ ने महापंचायत को दिया समर्थन, 14 को जुटेंगे किसान

    बाहरी दिल्ली में यूईआर-2 टोल के विरोध में जारी आंदोलन को दिल्ली पंचायत संघ का समर्थन मिला है। संघ के प्रधान थान सिंह यादव ने कहा कि 14 सितंबर को होने वाली महापंचायत का वे समर्थन करेंगे। उन्होंने यूईआर-2 पर टोल वसूली को गलत ठहराया और सरकार से तुरंत समाधान की मांग की है क्योंकि इससे दिल्ली देहात के लोग परेशान हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

    यह भी पढ़ें- चौंकाती है शिक्षा निदेशालय की रिपोर्ट, दिल्ली के 799 सरकारी स्कूलों में दांव पर है छात्रों का भविष्य