Delhi Rains: दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल, लोगों को गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से परेशान लोगों को आज बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अपडेट जारी किया था जिसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में वर्षा हुई। इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस सितंबर माह में सबसे अधिक था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather Update दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को आज (बुधवार) को राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही अपडेट जारी किया था।
बता दें कि बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना हो गया है। पिछले कई दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान किया था।
मंगलवार को भी दिन भर आसमान साफ रहा। सुबह ही निकल गई तेज धूप दिन चढ़ने के साथ और तीखी होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह इस सितंबर माह में अभी तक का सबसे ज्यादा है। सोमवार को यह 36.1 डिग्री रहा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 89 से 48 प्रतिशत दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। तेज धूप भी निकलेगी। वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।