Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुराड़ी अस्पताल में गांठ की जांच के बहाने डॉक्टर ने बीटेक छात्रा से की छेड़छाड़, केस दर्ज

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 07:39 PM (IST)

    दिल्ली के बुराड़ी स्थित एक सरकारी अस्पताल में बीटेक छात्रा ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा ने छाती में गांठ की शिकायत की थी। पुलिस ने डॉक्टर इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने डॉक्टर पर गलत तरीके से छूने और मोबाइल नंबर देने का आरोप लगाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

    Hero Image
    उपचार के दौरान बीटेक की छात्रा ने डाक्टर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा ने डाॅक्टर पर उपचार के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद डाॅक्टर इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अपने बयान में छात्रा ने बताया कि पिछले करीब दो सप्ताह से उसे छाती में एक गांठ महसूस हो रही थी। इसको लेकर चिंता हुई तो उसने मां को बताया। मां ने 9 सितंबर को बुराड़ी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

    मां-बेटी अस्पताल पहुंचीं। ओपीडी में दिखाने के बाद उनको हड्डी विभाग में रेफर कर दिया गया। हड्डी विभाग में एक महिला व दो पुरुष डॉक्टर मौजूद थे।

    महिला डॉक्टर उसे पर्दे के पीछे ले जाकर देखने लगी। छात्रा का परीक्षण करने के बाद डॉक्टर बाहर आ गई। इस बीच वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर इमरान पर्दे के अंदर पहुंच गया।

    छात्रा ने बिना इजाजत के पुरुष डॉक्टर के अंदर आने पर ऐतराज जताया। आरोपी डॉक्टर ने गांठ देखने के बहाने गलत तरीके से छात्रा को छूना शुरू कर दिया।

    छात्रा ने ऐतराज किया। बाद में आरोपी ने छात्रा से कहा कि वह बेसमेंट में जाकर एक एक्सरे करा ले। छात्रा बेसमेंट में पहुंची तो आरोपी वहां भी आ गया।

    आरोप है कि उसने छात्रा से इधर-उधर की उलटी बातें शुरू कर दीं और उसे अपना मोबाइल नंबर देकर बातचीत करते रहने के लिए कहा। छात्रा लिफ्ट में पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गया।

    उसने लिफ्ट को और नीचे ले जाने के लिए बटन दबाया तो छात्रा वहां से भागकर मां के पास पहुंची और सारी बात बताई। बाद में पुलिस को खबर दी गई।

    पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बाकी डॉक्टरों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। कई सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई हैं। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- खाना खाकर टहलने गए प्लास्टिक दाना कारोबारी को लूटा, पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी खंगालने में जुटी