Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Rains: बाढ़ की चेतावनी के बीच दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 02:11 PM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ की चेतावनी के बीच बुधवार को झमाझम बारिश शुरू हो गई। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 207 मीटर तक बढ़ गया जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और लगभग 15 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा। सिंचाई मंत्री ने आईटीओ बैराज का निरीक्षण किया। जलस्तर में कमी आने की उम्मीद है।

    Hero Image
    तेज बारिश के दौरान कश्मीरी गेट के पास रिंग रोड से गुजरते वाहन। फोटो- हरीश कुमार

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी के बीच बुधवार को भी झमाझम बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। दिल्ली के निचले इलाकों में यमुना उफान पर है और जलस्तर बढ़कर 207 मीटर पर बह रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश से एनसीआर में कई सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश के बीच लोगों को जाम की टेंशन सताने लगी है। 

    नोएडा के सेक्टर-16 स्थित WTT बिल्डिंग से बारिश का दृश्य। 

    15 हजार लोग विस्थापित

    उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह नौ बजे लोहा पुल के पास नदी का जलस्तर 206.85 मीटर था। इससे निचले इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस गया। लगभग 15 हजार लोग राहत शिविर में रह रहे हैं।

    बुधवार रात से जलस्तर में कमी आने की उम्मीद है। हथनी कुंड से अभी भी प्रति घंटे 1.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

    यमुना में जलस्तर बढ़ने से आसपास के नाले बैक मारने लगे हैं जिसके कारण निगमबोध घाट परिसर में पानी भरना शुरू हो गया है। फोटो- हरीश कुमार

    सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने ने बुधवार को आईटीओ बैराज का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

    यमुना का पानी ऐतिहासिक लोहे के पुल को छूकर बह रहा है।

    लोहा पुल से बंद हुई ट्रेनों की आवाजाही

    यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण लोहा पुल से वाहनों की आवाजाही के बाद अब ट्रेनों की आवाजाही भी बंद कर दी गई है।

    गुरुग्राम के डीएलएफ इलाके में जलभराव।

    गाजियाबाद से पुरानी दिल्ली आने वाली अधिकांश लोकल ट्रेनों को शाहदरा स्टेशन पर रोका जा रहा है या तिलक ब्रिज, नई दिल्ली के रास्ते से चल रही हैं। इससे लोकल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। 

    गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश का दृश्य। फोटो- जागरण

    यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- दिल्ली में घरों से लेकर शमशान घाट तक भरा यमुना का पानी, राहत शिविरों में भी जगह नहीं; तस्वीरों में देखें कैसे हैं हालात

    इससे पहले, मौसम विभाग ने आज बुधवार के लिए गरज वाले बादलों के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया था। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दूसरी तरफ दिल्ली की हवा चल रही है। दिल्ली का एक्यूआई 100 से नीचे संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है।