Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: स्वतंत्रता दिवस के दिन गड़बड़ रहेगा मौसम, IMD ने बताया कब-कब होगी बारिश

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 10:20 PM (IST)

    दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है जिससे समारोहों में बाधा आ सकती है। तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी। रविवार को उमस भरी गर्मी रही लेकिन वायु गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है। स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली के सभी तिरंगे बदले जाएंगे।

    Hero Image
    स्वतंत्रता दिवस पर छाए रहेंगे बादल, दो बार हल्की वर्षा होने के आसार।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, शुक्रवार) को दिल्ली का मौसम थोड़ा गड़बड़ रह सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दिन बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा के दो दौर होने की संभावना है। इसमें एक सुबह से दोपहर के बीच जबकि दूसरा दौर शाम से रात के बीच हो सकता है। इससे आजादी के जश्न व पतंगबाजी में भी थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान सामान्य से कम ही रहने के आसार हैं। अधिकतम 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वैसे मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे सप्ताह ही दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की वर्षा का दौर जारी रहेगा।

    इस बीच रविवार को बादलों की लुकाछिपी के बीच दिन भर धूप निकली रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी का एहसास भी किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा में नमी का स्तर 100 से 67 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। दिन भर में वर्षा कहीं नहीं हुई।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

    दूसरी तरफ मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 76 दर्ज किया गया। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में ही बना हुआ है। हाल फिलहाल इसमें वृद्धि होने की संभावना भी नहीं लग रही।

    यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस से पहले बदले जाएंगे दिल्ली के सभी 500 स्थानों के तिरंगे, रखरखाव के लिए नई फर्म की होगी नियुक्ति