Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: दिल्ली में इतने दिन तक जारी रहेगी भीषण गर्मी, IMD ने दिया मौसम का बड़ा अपडेट

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 07:14 AM (IST)

    दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान सामान्य रहेगा लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। स्काईमेट वेदर के अनुसार 17 से 19 तारीख के बीच हल्की वर्षा हो सकती है। वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की संभावना है।

    Hero Image
    दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बदलते मौसम और मानसून की चलाचली वाली इस बेला में सप्ताह भर वर्षा का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। तेज धूप में उमस भरी गर्मी थोड़ा परेशान करेगी। तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा। हालांकि स्काईमेट वेदर का कहना है कि 17 से 19 तारीख के बीच हल्की वर्षा होने के प्रबल आसार हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच रविवार को भी दिन भर आसमान साफ रहा। धूप भी निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 89 से 58 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से शनिवार तक कमोबेश हर रोज ही आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 से 34 और 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

    वहीं स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि बुधवार को पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसी दौरान बंगाल की खाड़ी में एक निम्न हवा का दबाव क्षेत्र भी विकसित होगा, जिसका असर उत्तरी महाराष्ट्र तक देखा जाएगा।

    इन्हीं दो मौसमी प्रणालियों के आपस में टकराने से उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में एक बार फिर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर चलेगा। इस दौरान बुधवार से शुक्रवार तक राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश सहित कई अन्य जगह भी वर्षा हो सकती है।

    दूसरी तरफ दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी नियंत्रण में ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को राजधानी का एक्यूआइ 108 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है।