Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली जल बोर्ड के दो कर्मचारियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शोरूम के बाहर गाड़ी खड़ी करने पर हुआ विवाद

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 10:35 PM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में सीवर सफाई वाहन खड़ा करने पर जल बोर्ड के दो कर्मचारियों से मारपीट हुई। आरोप है कि शोरूम संचालक ने वाहन खड़ा करने पर गुस्सा होकर अपने साथी के साथ मिलकर कर्मचारियों को पीटा जिससे वे घायल हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल की और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। वीडियो ग्रैब

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के चौहान बांगर में मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड के दो अस्थायी कर्मचारियों को सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया।

    कर्मचारियों का कसूर इतना था कि उन्होंने सीवर सफाई के लिए वाहन एक कपड़ा शोरूम के बाहर खड़ा कर दिया था।

    आरोप है इस बात से गुस्साए शोरूम संचालक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मारपीट से वाहन चालक रोजूद्दीन व हेल्पर रवि घायल हो गया।

    रोजूद्दीन की शिकायत पर सीलमपुर थाना ने मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए जल बोर्ड के कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल की।

    पुलिस व विधायक चौधरी जुबैर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोजूद्दीन अपने परिवार के साथ बागपत में रहते हैं। वह दिल्ली जल बोर्ड में वाहन चालक हैं।

    उनकी ड्यूटी सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार दोपहर 12 बजे अपने साथी कर्मचारी रवि व सन्नी के साथ चौहान बांगर की गली तीन में सीवर सफाई को गए थे।

    गली संकरी होने की वजह से वाहन ब्रह्मपुरी रोड पर एक शोरूम के बाहर खड़ा कर दिया था। राजूद्दीन वाहन में ही बैठा था, उसके साथी गली में सीवर साफ कर रहे थे।

    आरोप है शोरूम संचालक आमिर ने रोजूद्दीन को धमकी दी कि अगर उसने वाहन नहीं हटाया तो वह उसे पीट देगा। इसपर कर्मचारी ने कहा कि सरकारी काम है, वह सड़क पर वाहन लेकर खड़ा है।

    सीवर की सफाई करने के बाद तीनाें कर्मचारी जाफराबाद क्षेत्र में जा रहे थे। शोरूम संचालक ने बाइक पर अपने एक परिचित को लेकर कर्मचारियों के वाहन को ओवरटेक करके रोक लिया।

    जबरन वाहन का दरवाजा खोलकर चालक को पीटने लगे। सन्नी वाहन से उतरकर भाग गया। आरोपियों ने राेजूद्दीन व रवि को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में लूट का विरोध करने पर रैपिडो बाइक चालक की चाकू से गोदकर हत्या, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें