Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में आयोजित होगी 7,500 स्वास्थ्य शिविर, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मिलेगी प्राथमिकता

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 09:49 PM (IST)

    केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में स्वस्थ महिला सशक्त परिवार अभियान शुरू किया। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रही है जिससे मृत्यु दर में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने स्वस्थ महिलाओं को सशक्त राष्ट्र की नींव बताया। दिल्ली में 7500 स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। दिल्ली सरकार इस अभियान को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में "स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार" अभियान शुरू किया। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में "स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ किया। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित सबसे बड़े जन आंदोलन की शुरुआत करके एक बार फिर राष्ट्र सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सुरक्षित मातृत्व योजनाओं को लागू करके, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर, किफायती सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराकर और दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को लागू करके महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

    परिणामस्वरूप, भारत में मातृ मृत्यु दर में 86% और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। सरकार महिला-केंद्रित विकास से आगे बढ़कर अब महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में काम कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि "स्वस्थ महिलाएँ सशक्त परिवारों और विकसित राष्ट्र की नींव हैं।" राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत माताओं और बच्चों को उचित पोषण की जानकारी दी जा रही है। दिल्ली में 7,500 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा, "दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से, इस अभियान को जनता तक पहुँचाने और अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।" इस अवसर पर मुख्य सचिव धर्मेंद्र और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।