Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    30 हजार करोड़... कौन बनेगा संजय कपूर की संपत्ति का मालिक? करिश्मा के बच्चों ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 04:19 PM (IST)

    दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति के विवाद में करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर पर वसीयत में जालसाजी करने का आरोप लगाया ताकि संपत्ति पर पूरा नियंत्रण हासिल किया जा सके। करिश्मा और संजय 2003 से 2016 तक विवाहित थे। बच्चों का आरोप है कि प्रिया कपूर ने उन्हें संपत्ति से बाहर कर दिया।

    Hero Image
    संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति का मामला।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों ने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाई-बहनों ने सौतेली मां प्रिया कपूर पर संजय कपूर की वसीयत में जालसाजी करने और संपत्ति पर पूरा नियंत्रण हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

    यह भी पढ़ें- 'फर्नीचर-बर्तन और बच्चों की किताबें बाढ़ के पानी बह गईं', आतिशी ने सरकार के सामने रखी ये बड़ी मांग

    करिश्मा कपूर और संजय कपूर 2003 से 2016 के बीच 13 साल तक शादीशुदा रहे, इसके बाद उनका तलाक हो गया। उनका एक बेटा और एक बेटी है। करिश्मा कपूर के माध्यम से याचिका दायर कर दोनों बच्चों ने आरोप लगाया कि जून में उनके पिता के निधन के बाद प्रिया कपूर ने उन्हें गलत तरीके से संजय कपूर की संपत्ति से बाहर कर दिया है।