Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अमेरिका पर 100 फीसदी टैरिफ...', अरविंद केजरीवाल बोले-पूरा देश इस फैसले का करेगा समर्थन

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 01:27 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अमेरिकी आयात पर शुल्क ( Trump Tariffs) बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अमेरिका से आयातित कपास पर 11% शुल्क माफ करने का आरोप लगाया जिससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह फैसला किसानों के खिलाफ है।

    Hero Image
    Trump Tariffs: भारत को अमेरिकी आयात पर अधिक शुल्क लगाना चाहिए : अरविंद केजरीवाल

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली।(Trump Tariffs): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मांग की कि भारत अमेरिकी आयात पर अधिक शुल्क लगाए और कहा कि पूरा देश इस फैसले का समर्थन करेगा।

    पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अमेरिका से आयातित कपास पर 11 प्रतिशत शुल्क माफ करने का फैसला किया है। इससे यहां के स्थानीय किसानों के कारोबार पर असर पड़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह फैसला भारत के किसानों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। उन्होंने मांग की कि सरकार अमेरिकी आयात पर अधिक शुल्क लगाए।

    केजरीवाल ने कहा,

    "दूसरे देश झुके नहीं। उन्होंने ज्यादा टैरिफ लगाए। हमें भी ज़्यादा टैरिफ लगाने चाहिए। अगर अमेरिका 50 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा है, तो हमें टैरिफ को दोगुना करके 100 प्रतिशत कर देना चाहिए। पूरा देश इस फैसले का समर्थन करेगा। कोई भी देश भारत को नाराज़ नहीं कर सकता। हम 140 करोड़ लोगों का देश हैं।"