Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 27 राजनीतिक दलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, जानिए क्यों और किन पार्टियों को जारी हुआ नोटिस

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 10:32 PM (IST)

    दिल्ली निर्वाचन कार्यालय ने 27 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया है। इन दलों को चुनाव में उम्मीदवार न उतारने पर पंजीकरण रद्द करने की चेतावनी दी गई है। पिछले छह वर्षों में इन दलों ने किसी भी चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारे। दलों को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

    Hero Image
    दिल्ली में 27 दलों को जारी किया गया नोटिस।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त 27 राजनीतिक दलों को तीन जुलाई को एक नोटिस जारी किया है।

    इन राजनीतिक दलों को नोटिस जारी कर इनका पंजीकरण रद्द करने की चेतावनी दी गई है। ये दल किसी चुनाव में अपने उम्मीदवार ही नहीं उतार रहे हैं।

    सीईओ के मुताबिक इन दलों ने पिछले छह वर्षों में संसद, विधानसभा या उपचुनाव किसी भी चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

    सीईओ कार्यालय ने इन राजनीतिक दलों को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इसके बाद पंजीकरण  रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

    सीईओ कार्यालय ने अपने नोटिस में कहा है कि चुनाव आयोग ने उक्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले उन्हें जवाब देने का मौका देने का फैसला किया है।

    इसलिए ये राजनीतिक दल अपना लिखित जवाब दे सकते हैं। निर्धारित अवधि में कोई जवाब नहीं मिलने पर यह मान लिया जाएगा कि उन राजनीतिक दलों को कुछ भी नहीं कहना था। इसके बाद सीईओ कार्यालय दलों को बिना कोई सूचना दिए उपयुक्त आदेश जारी करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन राजनीति दलों को जारी किया नोटिस

    • अखिल भारतीय समाजवादी कांग्रेस
    • अखिल भारतीय आपकी अपनी पार्टी
    • ऑल इंडिया जन कांग्रेस पार्टी
    • ऑल इंडिया वुमन यूनाइटेड पार्टी
    • आज़ाद भारत कांग्रेस
    • भारतीय जनता विकास पार्टी
    • भारतीय जनहित दल
    • भारतीय रोज़गार पार्टी
    • भारतीय विकास पार्टी
    • बुंदेलखंड कांग्रेस
    • दलित मजदूर किसान पार्टी
    • जन आंदोलन मोर्चा
    • जन समानता पार्टी
    • जनता सरकार पार्टी
    • लेबर पार्टी (सेक्युलर)
    • लोक शाही पार्टी (सेक्युलर)
    • मानव जागृति मंच
    • नागरिक अधिकार शक्ति सेवा पार्टी
    • नेशनल टारगेट पार्टी
    • नवयुग पार्टी
    • नया दौर पार्टी
    • ओजस्वी पार्टी
    • वन इंडिया पार्टी
    • प्रजातांत्रिक समाजवादी पार्टी
    • राष्ट्रीय एकता पार्टी
    • राष्ट्रीय जन कल्याण पार्टी
    • राष्ट्रीय लोकवादी पार्टी