Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-NCR: 6 बजे 6 बड़ी खबरें: बाढ़ के पानी में उतरीं CM रेखा गुप्ता, नई शिक्षा नीति से स्कूलों को नकेल

    दिल्ली-एनसीआर में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना बाजार में बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। दिल्ली में नया शिक्षा कानून लागू होने से स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगेगी। गुरुग्राम में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। डूसू कार्यालय में तोड़फोड़ हुई और पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड लोन डकैती के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नोएडा में यमुना पुश्ता पर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है।

    By Digital Desk Edited By: Neeraj Tiwari Updated: Tue, 19 Aug 2025 05:58 PM (IST)
    Hero Image
    पढ़ें दिल्ली एनसीआर की शाम 6 बजे तक की ऐसी ही 6 खबरें, जिन्हें जानना जरूरी है...

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के लिए मंगलवार को दिन काफी महत्वपूर्ण है। एक ओर जहां दिल्ली में नई शिक्षा नीति लागू होने से स्कूलों की मनमानी पर लगाम लग गई है तो दूसरी ओर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद ही जलभराव में उतर पड़ीं। वहीं, मणप्पुरम गोल्ड लोन ऑफिस में हुई डकैती का भी खुलासा खुद डकैतों ने कर दिया है। इस बीच डूसू की छात्र राजनीति में अराजकता से जुड़ा एक बड़ा मामला देखा गया है। पढ़ें दिल्ली एनसीआर की शाम 6 बजे तक की ऐसी ही 6 खबरें, जिन्हें जानना जरूरी है...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना बाजार में घुटनों तक भरे पानी में उतरीं सीएम रेखा गुप्ता, पूछा हालचाल

    दिल्ली में यमुना बाजार में बाढ़ जैसे हालात दिखने लगे हैं गलियों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना बाजार के निवासियों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया। बाढ़ के कारण लोगों की पीड़ा बढ़ गई है। (पढ़ें खबर विस्तार से)

    दिल्ली में नया शिक्षा कानून लागू, पैरेंट्स और स्कूलों के लिए क्या है इसका मतलब? 

    Delhi School Education Act 2025 दिल्ली में नया शिक्षा कानून लागू हो गया है जिसका उद्देश्य स्कूलों में फीस निर्धारण में पारदर्शिता लाना है। अब स्कूलों को फीस बढ़ाने से पहले सरकार से अनुमति लेनी होगी। हर स्कूल में फीस समिति होगी जिसमें अभिभावकों की भी भागीदारी होगी। यह कानून मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाएगा और शिक्षा के व्यवसायीकरण को कम करेगा। (पढ़ें खबर विस्तार से)

    गुरुग्राम में कांग्रेसियों ने निगम कार्यालय में ही पलट दी कूड़े से भरी ट्राॅली

    गुरुग्राम में कांग्रेस ने शहर की सफाई व्यवस्था के खिलाफ निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष वर्धन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कूड़ा पलटकर विरोध जताया। अभिनेता राज बब्बर भी शामिल हुए। कांग्रेस ने निगम को 15 दिनों में कूड़ा साफ करने की चेतावनी दी अन्यथा और बड़े प्रदर्शन की बात कही। नेताओं ने भाजपा सरकार को विफल बताया। (पढ़ें खबर विस्तार से)

    DUSU पदाधिकारी रौनक खत्री के दफ्तर में तोड़फोड़, THAR का हाल देख पुलिस हैरान

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना हुई जिसमें रौनक खत्री के कार्यालय को नुकसान पहुंचाया गया और छात्र नेता ऋषभ चौधरी की थार गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। परिसर में लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा इंचार्ज के अनुसार 20-25 लड़कों ने डूसू कार्यालय में तोड़फोड़ की और गार्डों से मारपीट की। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। (पढ़ें खबर विस्तार से)

    मणप्पुरम गोल्ड लोन से डकैती डालने वाले तीन गिरफ्तार, 8.5 किलो जेवर लेकर फरार

    गुरुग्राम पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड लोन ऑफिस में हुई डकैती के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम को शीतला माता रोड स्थित शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने ऑडिटर बनकर डकैती डाली और साढ़े आठ किलो सोने के जेवर और साढ़े नौ लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। (पढ़ें खबर विस्तार से)

    नोएडा में यमुना पुश्ता पर बनेगी एलिवेटेड रोड, हजारों लोगों को मिलेगी राहत

    नोएडा के यमुना पुश्ता रोड पर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने दिया है। यह रोड सेक्टर-94 गोलचक्कर से सेक्टर-150 तक बनेगा जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जाम कम होगा। इस छह लेन की सड़क पर लगभग चार हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सिंचाई विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया भी चल रही है। (पढ़ें खबर विस्तार से)

    यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों को पकड़ने गई MCD की टीम पर हमला, हमलावर पशुप्रेमियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, FIR दर्ज