बार में झगड़े के बाद कार की डिक्की में डालकर किया किडनैप, फिर फार्म हाउस लाकर पीट-पीटकर की हत्या
दिल्ली के रोहिणी इलाके में नशे की हालत में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक हबीब रहमान अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गया था जहां बार में विवाद हो गया। विवाद में हबीब ने एक आरोपी पर बीयर की बोतल से हमला किया जिसके बाद आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तरी रोहिणी थाना क्षेत्र में नशे की हालत में हुए विवाद में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान अमन राठौर, अनिल राठौर और रजनीश के रूप में हुई है। तीनों बुराड़ी के रहने वाले हैं। जो मृतक हबीब के दोस्त हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे पुलिस को जानकारी मिली थी कि संत नगर निवासी 27 वर्षीय हबीब रहमान को उसके दोस्तों ने बुरी तरह पीटा है।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची उत्तरी रोहिणी थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि पांच सितंबर को हबीब अपने पांच दोस्तों के साथ ग्रीन फ्यूजन लाउंज में एक पार्टी में गया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाद में रोहिणी के डब्ल्यू माॅल स्थित यश बार में विवाद हुआ। जिसमें हबीब ने मुख्य आरोपित पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। पलटकर आरोपी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर हबीब पर हमला कर दिया।
जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित को एक कार की डिग्गी में डालकर आरोपी को एक डेरी फार्म में ले गए। जहां लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा गया। करीब 4:30 बजे तीनों आरोपी उसे बुराड़ी ले आए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पार्टी के दौरान कमेंट करने को लेकर विवाद हो गया था। रहमान की बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद घायल हालत मे रहमान को बुराड़ी लाकर उसके भाई को सौंप दिया। सुबह परिजन हबीब को अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बुराड़ी थाने से केस साउथ रोहिणी थाने को स्थांतरित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस पूरे में मामले और कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।