Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Floods: राहत शिविरों में लाइट नहीं, खुले में लोग कर रहे हैं शौच; महिलाओं ने तिरपाल से बनाए स्नानघर

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 06:30 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों के लिए बने राहत शिविरों में बदइंतजामी है। टेंटों की कमी बिजली शौचालय और भोजन की समस्या है। महिलाएं खुले में शौच और स्नान करने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुविधाएँ नहीं मिल रही हैं जिससे लोग परेशान हैं। नेता केवल आश्वासन दे रहे हैं।

    Hero Image
    राहत शिविरों में लाइट नहीं, खुले में लोग कर रहे हैं शौच।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए लगाए गए राहत शिविर में बदइंतजामियों से लोग परेशान हैं। मयूर विहार फेज-एक, पुराना लोहापुल, कश्मीरी गेट, सोनिया विहार, बदरपुर खादर गांव, उस्मानपुर पुश्ता रोड पर चार दिन में भी जिला प्रशासन पर्याप्त संख्या में टेंट की व्यवस्था करने में नाकाम रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जो टेंट लगे हुए हैं, यहां बिजली के नाम पर कुछ भी नहीं है। महज टेंट लगाकर प्रशासन ने पल्ला झाड़ लिया है। सत्ता में बैठे नेता जी लोगों का हाल जानने जरूर आ रहे हैं, सुविधाएं देने का आश्वासन भी दे रहे हैं। लेकिन सुविधाएं नहीं दे रहे हैं।

    राहत शिविरों के टेंटों में न तो पंखे हैं न ही रात के वक्त लाइट का कोई इंतजाम है। सोलर पैनल के जरिये कुछ लोग अपने मोबाइ चार्ज कर रहे हैं। पर्याप्त संख्या में शौचालय नहीं है। सड़क किनारे महिलाएं, बच्चों से लेकर सभी खुले में शौच कर रहे हैं। एक से दो मोबाइल शौचालय जो हैं वह बेहद गंदे हैं।

    महिलाओं ने तिरपाल के जरिये स्नान घर बनाएं हैं। अधिकतर महिलाएं खुले में नहाने को मजबूर हैं। खासतौर से महिलाएं सरकारी व्यवस्थाओं से काफी नाराज हैं। आरोप है प्रशासन की ओर से उपलब्ध करवाया जाने वाला भोजन भी लोगों को वक्त पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खेतों में यमुना का पानी भरे होने से लोग सब्जी भी नहीं बेच पा रहे हैं।

    कौन महिला खुले में नहाना पसंद करेगी। सरकार की तरफ से सुविधाएं नहीं है। तिरपाल को डंडों में बांधकर स्नानघर बनाया है। मयूर विहार में शौचालय नहीं है। खुले में सब लोग शौच कर रहे हैं। इससे भी बीमारी फैलने का खतरा है। - रजनी, मयूर विहार फेज-एक

    लोग सड़कों के किनारे शौच कर रहे हैं। प्रशासन पर्याप्त संख्या में शौचालय तक उपलब्ध नहीं करवा पाया है। खाना भी कभी कभार मिल रहा है। अधिकारी अगर यह कहें कि लोग झूठ बोल रहे हैं तो वह शिविरों में रहे, हकीकत पता चल जाएगी। - शकुंतला, डीएनडी

    प्रभावित लोगों को दी जा रही हैं बेहतर सुविधाएं : डॉ. अनिल गोयल

    कृष्णा नगर के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने शुक्रवार को पुराना लोहापुल के पास राहत शिविरों में जरूरतमंद लोगों को खाना व दवाईयां वितरीत की। इसके साथ ही लोगों का हालचाल भी जाना। विधायक ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से जल स्तर से प्रभावित लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। उनके रहने व खाने पीने की सुविधाएं सरकार उपलब्ध करवा रही है।

    यह भी पढ़ें- पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का करेंगे दौरा, त्रासदी झेल रहे लोगों की स्थिति का लेंगे जायजा

    comedy show banner
    comedy show banner