Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल का शीश महल 'सफेद हाथी', CM रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर लगाया गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 12:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का शीश महल बंगला सफेद हाथी है। सरकार इस पर विचार कर रही है कि इसका उपयोग कैसे किया जाए। उन्होंने केजरीवाल पर दिल्लीवासियों की गाढ़ी कमाई बर्बाद करने का आरोप लगाया। गुप्ता ने कहा कि इस बंगले पर खर्च किया गया सारा पैसा ब्याज सहित सरकारी खजाने में वापस किया जाएगा।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का शीश महल बंगला सफेद हाथी है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि सिविल लाइंस स्थित 6- फ्लैगस्टाफ रोड स्थित "शीश महल" बंगला, जिसका इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए आधिकारिक आवास के रूप में करते थे, एक "सफेद हाथी" की तरह है और दिल्ली सरकार ने अभी तक इसके भविष्य पर फैसला नहीं लिया है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केजरीवाल द्वारा इस पर "बर्बाद" किया गया पैसा दिल्ली के खजाने में वापस आ जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि जिस बंगले में केजरीवाल रहते थे, उसे भाजपा ने "शीश महल" करार दिया था। यह बंगला 2015 में दिल्ली में आप सरकार बनने से लेकर पिछले साल सितंबर में उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने तक केजरीवाल के पास था।

    दिल्ली में एक कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री ने आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पर बंगले के निर्माण पर दिल्लीवासियों की गाढ़ी कमाई "बर्बाद" करने का आरोप लगाया। गुप्ता ने कहा कि यह बंगला दिल्ली सरकार के पास एक सफेद हाथी की तरह पड़ा है और हम इस पर विचार कर रहे हैं कि इसका उपयोग कैसे किया जाए।

    बता दें कि केजरीवाल के मुख्यमंत्रित्व काल में पुनर्निर्मित यह बंगला भ्रष्टाचार के आरोपों और महंगे इंटीरियर व घरेलू सामानों को लेकर विवादों का केंद्र बना था। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि 2022 तक बंगले के पुनर्निर्माण पर 33.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    हालांकि, भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वास्तविक लागत 75-80 करोड़ रुपये तक पहुँच गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि "शीश महल" पर सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी देखकर दुख होता है और कहा कि इस पर खर्च किया गया सारा पैसा ब्याज सहित सरकारी खजाने में वापस किया जाएगा।