Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वोट चोरी' सिर्फ कांग्रेस का नहीं, देश के हर व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है', देवेंद्र यादव ने की लोगों से खास अपील

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 11:52 PM (IST)

    दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों वाले वीडियो को पार्टी कार्यालय में प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पूरे देश से जुड़ा है और कार्यकर्ताओं से डिजिटल मतदाता सूची की मांग के साथ भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने एकजुट होकर भाजपा की साजिश को उजागर करने की बात कही।

    Hero Image
    वोट चोरी सिर्फ कांग्रेस का नहीं, देश के हर व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा : देवेंद्र यादव।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा एवं चुनाव आयोग के वोट चोरी के दावे वाला वीडियो पार्टी कार्यालय में एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित कर नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिखाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो चलाने से पहले कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने वोट चोरी के बारे में वहां मौजूद नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा की और कहा के प्रधानमंत्री जहां मन की बात करते है वहीं राहुल गांधी जन की बात करते हैं। यादव ने कहा कि वोट चोरी का विषय सिर्फ कांग्रेस परिवार का नही बल्कि यह पूरे यह देश के हर व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है।

    यादव ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ छेड़े अभियान के साथ डिजीटली जुड़कर एआइसीसी द्वारा दिए गए लिंक पर जाकर पंजीकरण करें। डिजीटल मतदाता सूची की मांग के साथ भाजपा और चुनाव आयोग के वोट चोरी प्रकरण के खिलाफ लड़ाई भागीदार बनकर देश को बचाने में अहम भूमिका निभाएं।

    उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की मजबूती दिखाने का समय है। हमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से मिले प्रत्येक कार्यक्रम में एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। हमें संगठित होकर भाजपा की साजिश को हर स्तर पर उजागर करना होगा।

    इस अवसर पर पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ, दिल्ली के पूर्व मंत्री डा नरेंद्र नाथ, मंगतराम सिंघल, किरण वालिया, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार कोचर, मोहम्मद उस्मान इत्यादि मुख्य रुप से मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- विधायकों के समस्याओं का अधिकारी देंगे जवाब', मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखित उत्तर देने के दिए निर्देश

    comedy show banner
    comedy show banner