दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने किया लखपति दीदी राखी गिफ्ट पैक का लोकार्पण, सेल्फ हेल्प ग्रुप ने किया है तैयार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए राखी गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया। ये गिफ्ट पैक लखपति दीदी मिशन के तहत तैयार किए गए हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेंट किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना है।

राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में शाहदरा जिले की महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप की ओर से तैयार किए गए विशेष हस्तनिर्मित राखी गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इन गिफ्ट पैक्स को उनके कार्यालय की ओर से सभी वरिष्ठ नेताओं को भेंट स्वरूप भेजा जाएगा। इनमें विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय महिलाओं ने अपने हुनर और मेहनत से तैयार किया है।
इस कदम से ना सिर्फ इन मेहनतकश महिलाओं के कला को सम्मान मिलेगा बल्कि साथ ही इन्हें आत्मनिर्भर बनाने की राह भी आसान होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया यह पहल सेल्फ हेल्फ ग्रुप के 'लखपति दीदी' मिशन के तहत की गई है।
पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भेंट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक गिफ्ट पैक नहीं, ‘लखपति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रतीकात्मक पहल है।
हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली की हर बहन आत्मनिर्भर बने और उसके उत्पाद समाज में सम्मान के साथ पहुंचे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार इन उत्पादों को बड़े बाज़ारों तक पहुंचाने में मदद करेगी ताकि आय का सीधा लाभ इन महिलाओं को मिले और इनके आत्मनिर्भरता के स्वप्न को नया पंख मिलें।
मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की भावना का जीवंत उदाहरण है।
हम हर बहन को सशक्त और समृद्ध देखना चाहते हैं। इस मौके पर शाहदरा जिला विकास समिति के चेयमैन व विधायक जितेंद्र महाजन और शाहदरा की डीएम रषिता गुप्ता भी मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें- 'छह बरस बीत गए लेकिन...', सुषमा स्वराज की बरसी पर बेटी बांसुरी ने लिखा रुला देने वाला पोस्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।