Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार, जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाने में है विफल', बोले कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 07:12 AM (IST)

    दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार और नगर निगम को इन बीमारियों के प्रसार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सरकार से तुरंत कदम उठाने की अपील की है क्योंकि भाजपा शासित निगम और सरकार मच्छरों को रोकने में विफल रहे हैं जिससे जल जनित बीमारियां बढ़ रही हैं।

    Hero Image
    जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाने में सरकार और निगम विफल : देवेंद्र यादव।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार एवं नगर निगम की निष्क्रियता के कारण इस साल डेंगू के सबसे ज्यादा 759 मामले, मलेरिया के कुल 371 मामले और चिकनगुनिया के 61 मामले हो चुके है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि 2019 के बाद मलेरिया के मामले सबसे ज्यादा हुए है और डेंगू के मामले भी बढ़ने की आशंका है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वास्तविक मामलों की संख्या अधिक हो सकती है।

    यादव ने रेखा गुप्ता सरकार से जल जनित बीमारियों के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की क्योंकि दिल्ली में भाजपा की “ट्रिपल इंजन“ सरकार होने के बावजूद, राजधानी में किसी भी क्षेत्र में कोई सुधार नहीं देखा गया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम और दिल्ली सरकार वर्षा के पानी और नमी के कारण मच्छरों के प्रजनन और संक्रमण को फैलने से रोकने में नाकाम साबित हुई।