'मोदी राज में खत्म हुई दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या', प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बोलीं रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर कर्तव्य पथ पर सेवा संकल्प यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य मोदी सरकार की योजनाओं और दिल्ली के विकास में योगदान को बताना था। इस अवसर पर रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में यातायात जाम की समस्या को दूर करने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 75वीं जन्मतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कर्तव्य पथ पर ‘सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली गई। इसमें शामिल लोगों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों व दिल्ली के विकास में योगदान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आय़ोजित रक्तदान शिविर में मुख्यमंत्री और दिल्ली सरकार के मंत्रियों, भाजपा विधायकों व नेताओं के साथ ही अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
मुख्यमंत्री न कहा, मोदी सरकार द्वारा हाईवे का निर्माण, मेट्रो का विस्तार और नमो ट्रेन की शुरुआत करने से दिल्ली में यातायात जाम की समस्या दूर हुई है। दिल्ली में 68 लाख जनधन खाते खोले गए। केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 2500 करोड़ रुपये, लाखों घरों को नल से जल की सुविधा, 1731 अनधिकृत कालोनियों को मालिकाना हक, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के लिए 2700 करोड़ रुपये और 30,000 करोड़ रुपये की नमो ट्रेन दी गई है।
केंद्र सरकार ने दिल्ली को यशोभूमि और भारत मंडपम जैसे वैश्विक स्तर के आडिटोरियम दिए, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की परिनिर्वाण स्थली को स्मारक में परिवर्तित किया। पहले जो राजपथ सत्ता का मार्ग कहलाता था उसे प्रधानमंत्री ने कर्तव्य पथ बना दिया।
सेवा संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल थे। इस दौरान कलाकारों ने विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री लोकनृत्य में भाग लेकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।
उन्होंने कहा, कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती हैं। लोकनृत्य भारत की विविधता में एकता का सबसे सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। कर्तव्य पथ पर आय़ोजित रक्तदान शिविर में 1157 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। पूरी दिल्ली में आयोजित रक्तदान शिविर में 2000 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।