Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची में ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस का ज्वाइंट एक्शन

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 10:08 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त अभियान में ISIS के संदिग्ध आतंकी असहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया। दानिश बोकारो का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी। देश भर में छापेमारी के दौरान छह संदिग्ध हिरासत में लिए गए और दो गिरफ्तार हुए जिनमें दानिश और दिल्ली से आफताब शामिल हैं।

    Hero Image
    दिल्ली में एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुआ है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को दबोचा है। इनमें एक संदिग्ध आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया तो वहीं दूसरे को रांची के इस्लामनगर से दबोचा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी असहर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। असहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है।

    बता दें कि यह दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई है। देश भर में चल रही छापामारी में छह संदिग्ध आतंकियों हिरासत में लिया और दो को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक रांची से दानिश और दिल्ली से आफताब को गिरफ्तार किया गया है। आफताब मुंबई का रहना वाला है, जिसकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है।

    आज सुबह छापामारी कर असहर को किया गिरफ्तार

    बताया गया कि दोनों आतंकी स्लीपर सेल बनकर काम कर रहे थे। असहर दानिश जनवरी से रांची में छिपा हुआ था। इसके पास से एक पिस्टल और कई डिजिटल डिवाइस बरामद हुए हैं। ये दोनों केमिकल हथियार बनाने में एक्सपर्ट है। इन्हें स्लीपर सेल में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को जोड़ने की जिम्मेदारी मिली हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 6 करोड़ खर्च कर DND फ्लाईवे सड़कों पर होगी माइक्रो सरफेसिंग, दो लाख लोगों को मिलेगी राहत

    स्पेशल सेल कई राज्यों में 12 से अधिक जगहों पर पिछले दो दिनों से छापामारी कर रही है। अब तक आठ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिनसे सभी एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई हैं। वहीं, दोपहर तक ही साफ हो पाएगा कि ये सभी किस आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे और इनका आगे का प्लान क्या था। अभी किसी को भी सेल ने आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार नहीं किया है।