Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू कश्मीर और पंजाब में भारी वर्षा से राजधानी और कटड़ा वंदे भारत सहित 36 ट्रेनें निरस्त, यात्री परेशान

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:04 PM (IST)

    जम्मू कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश के चलते ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जम्मू जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं जिनमें जम्मू राजधानी और कटड़ा वंदे भारत भी शामिल हैं। रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचने और मिट्टी के कटाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

    Hero Image
    जम्मू राजधानी, वंदे भारत सहित 36 ट्रेनें निरस्त की गई।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर और पंजाब में भारी वर्षा से ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जम्मू जाने वाली अधिकांश ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।

    शनिवार को जम्मू राजधानी, कटड़ा वंदे भारत सहित 36 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ट्रेनें निरस्त होने से दिल्ली से हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भारी वर्षा व बाढ़ के कारण रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर ट्रैक के किनारे मिट्टी का कटाव हुआ है।

    इसे ध्यान में रखते हुए पिछले तीन दिनों से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है। कई ट्रेनें पूरी तरह से निरस्त तो कई आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं। कई के मार्ग में बदलाव करना पड़ा है।

    रेलवे अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाया गया है।

    यह भी पढ़ें- जेद्दा से भारत वाया कुवैत 69 लाख का सोना तस्करी कर लाया यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें