दिल्ली के बवाना में इस हालत में मिली शख्स की लाश, इलाके में फैली दहशत
दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फैक्ट्रियों में भी जानकारी जुटा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे एक 50 वर्षीय शख्स का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक के पास से कोई शिनाख्ती कागजात नहीं मिले हैं, जिससे की उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शव मिलने के स्थान के आसपास पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह शख्स यहां तक कैसे पहुंचा।
वहीं, आसपास के लोगों के अलावा बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्रियों में भी पुलिस शख्स के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस को शंका है कि मृतक बवाना के किसी फैक्ट्री में नौकरी करता रहा हो। वहीं, आसपास के थानों से भी पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।