Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में छलांग लगाई, दिन भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद भी नहीं चला पता

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 08:57 PM (IST)

    दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है और बेटे के साथ ब्रिज पर गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग ने बचाव अभियान चलाया लेकिन महिला का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

    Hero Image
    मानसिक रूप से बीमार महिला ने सिग्नेचर ब्रिज से लगाई छलांग।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर स्थित सिग्नेचर ब्रिज से बुधवार सुबह मानसिक रूप से बीमार एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। वारदात के समय महिला का बेटा उनके साथ मौजूद था।

    फौरन मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई। सूचना मिलने के बाद बचाव दल मौके पर पहुंच गया। दिन भर बचाव अभियान भी चला, लेकिन उनका पता नहीं चला।

    महिला की पहचान मेनका चुग उर्फ मीनू के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि मेनका मानसिक रूप से बीमार चल रही थीं।

    उनका निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को दोबारा बचाव अभियान चलेगा।

    पुलिस के मुताबिक, मेनका अपने परिवार के साथ वसंतकुंज इलाके में रहती हैं। इनके परिवार में पति सुनील चुग के अलावा एक बेटा है। इनके पति ओएनजीसी इंजीनियर हैं।

    मेनका पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार थीं। बुधवार सुबह उन्होंने बेटे से यमुना में आई बाढ़ को देखने चलने को कहा। बेटे ने मां की इच्छा को पूरा करने के लिए घर से एक कैब बुक की और वह सिग्नेचर ब्रिज पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काफी देर वहां बिताने के बाद उन्होंने करीब छह बजे बेटे से कहा कि वापस चलने के लिए कैब बुक कर लो। बेटा एक ओर जाकर कैब बुक करने में जुट गया, इस बीच मेनका ने यमुना में छलांग लगा दी।

    बेटा मां के इस कदम से हक्का-बक्का रह गया। उसने फौरन पुलिस को काल की। सूचना मिलने के बाद थाने से टीम वहां पहुंची और बचाव अभियान शुरू हुआ।

    पुलिस ने ब्रिज की सीसीटीवी फुटेज भी ले ली है। फिलहाल मेनका का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- सात राज्यों में तीन साल 20 हजार किलाेमीटर की छानी खाक, 13 साल बाद दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार