Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flood Alert: दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना, 15 हजार लोगों के लिए राहत शिविर तैयार

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 09:47 AM (IST)

    Delhi Flood Alert दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है जिसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हथनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रशासन ने 15 हजार लोगों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की है। निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

    Hero Image
    यमुना नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। फोटो- हरीश कुमार

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Flood Alert In Delhi: हथनी कुंड से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना उफान पर है। रविवार रात से ही अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार सुबह दोपहर तक प्रति घंटे तीन लाख क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे दिल्ली में लोहा पुल के पास मध्य रात्रि एक बजे ही यमुना खतरे के निशान 205.33 को पार गई। सुबह आठ बजे यह 205.80 मीटर तक पानी पहुंच गया। रात नौ बजे तक जलस्तर 206.41 मीटर पहुंचने का अनुमान है। हथनी कुंड से अभी भी प्रति घंटे 1.76 लाख क्यूसेक से लेकर दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

    बाढ़ का खतरा देखते हुए निचले क्षेत्र में रहने वालों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। लगभग 15 हजार लोगों को राहत शिविरों में रखने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दावा है कि पानी यमुना डूब क्षेत्र से बाहर नहीं पहुंचेगा।

    बाढ़ से बचाव के पर्याप्त उपाय किए गए हैं। 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। शाहदरा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शाम पांच बजे से लोहा पुल को बंद करने का आदेश दिया है।

    निचले इलाकों में हुआ जलभराव, वाहनों की गति हुई धीमी

    राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई वर्षा के चलते कई इलाको में हल्के जलभराव के कारण नागरिकों को काफी परेशानी हुई। वहीं, तेज वर्षा के कारण वाहनों की गति भी धीमी हो गई लेकिन राहत की बात है कि कोई अनहोनी इस वर्षा के कारण नहीं हुई।

    जलभराव की प्रमुख समस्या उन इलाकों में हुई जो नीचले स्तर पर है। तेज वर्षा के कारण जल निकासी सही से न होने की वजह से जलभराव हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Rain: यमुना में उफान से दिल्ली में बाढ़ का खतरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी

    यह भी पढ़ें- यमुना में जलस्तर बढ़ने से आज शाम को बंद होगा पुराना लोहा पुल, प्रशासन ने लोगों से संभलकर निकलने की दी सलाह

    comedy show banner