Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दक्षिणी दिल्ली में है नाइजीरियन नागरिकों की भरमार, नशा तस्करी से जुड़े रहते तार

    By Rais Rais Edited By: Sonu Suman
    Updated: Mon, 27 Oct 2025 11:06 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली में नाइजीरियाई नागरिकों की बढ़ती आबादी के साथ, नशा तस्करी की गतिविधियाँ भी बढ़ रही हैं। गुरुग्राम पुलिस ने खानपुर एक्सटेंशन से तीन नाइजीरियाई तस्करों को गिरफ्तार किया, जो एमडीएमए ड्रग्स की तस्करी में शामिल थे। मकान मालिक अधिक किराए के लालच में पुलिस सत्यापन नहीं कराते, जिससे तस्करों को आसानी होती है। पुलिस ने हाल ही में कई नाइजीरियाई तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस समस्या की गंभीरता का पता चलता है।

    Hero Image

    एमडीएमए ड्रग्स बनाकर एनसीआर में तस्करी करने वाले तीन नाइजीरियन को गुरुग्राम पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। केमिकल से एमडीएमए ड्रग्स बनाकर एनसीआर में तस्करी करने वाले तीन नाइजीरियन को गुरुग्राम पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया। तीनों दक्षिणी दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन ब्लाक स्थित एक मकान में किराए पर रहते हैं। किराए के उसी फ्लैट से दिल्ली-एनसीआर में नशा तस्करी करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खानपुर एक्सटेंशन ही नहीं देवली, संगम विहार, महरौली व हौजरानी में भी नाइजीरियन मूल के लोगों की अच्छी आबादी है। मकान मालिक मोटा किराए के फेर में पुलिस वेरिफिकेशन से बचते हैं। इसके चलते एक बार फिर दक्षिणी दिल्ली में नाइजीरियन तस्करों की गतिविधियां दक्षिणी दिल्ली में बढ़ गई हैं।

    सूत्रों की मानें तो डेढ़ दशक पहले भी नाइजीरियन मूल के तस्कर दक्षिणी दिल्ली में तेजी से सक्रिय थे। एनसीआर से लेकर नेपाल तक यहीं से नशे का सामना भेजा जाता था। तब दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया। लगभग दो वर्ष तक चले अभियान में कई तस्कर पकड़े गए।

    पुलिस की दहशत तस्करों पर ऐसी छाई कि नाइजीरियन मूल के ज्यादातर लोग द्वारका और एनसीआर में शिफ्ट हो गए थे। पिछले दो-तीन वर्षों में अब फिर से नशे के कारोबार में इनकी संलिप्तता के मामले सामने आने लगे हैं। जून से अब तक चार बड़े मामले में कई नाइजीरियाई तस्करों को पुलिस ने न केवल एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़ा, बल्कि उन्हें सलाखों के पीछे भी पहुंचाया।

    दो दिन पहले गुरुग्राम में पकड़े गए तीन नाइजीरियाई भी दक्षिणी दिल्ली के खानपुर एक्सटेंशन से जुड़े थे। खानपुर एक्सटेंशन स्थित ए ब्लाक के मकान नंबर-29 चार मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक पर दक्षिण अफ्रीका व नाइजीरिया मूल के लोग रहते हैं। मकान में रहने वाले अन्य लोगों को तस्करों के हरकत की भनक तक नहीं थी।

    मकान में रहने वाली अफ्रीकी व नाइजीरिया मूल की महिलाओं व कुछ युवकों ने बताया कि वे लोग रोजगार की तलाश में दिल्ली आए। कोई होटल तो कोई अन्य जगहों पर जाब में हैं। कौन क्या करता है, कहां जाता है, इसे जानने का समय ही नहीं मिलता।
    रियन गिरफ्तार।