Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसे के बाद लाल किला मैदान में उत्सव की तैयारी, दिल्ली पुलिस को यातायात नियंत्रित करने के निर्देश

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 10:06 PM (IST)

    श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर लाल किला मैदान में 19 से 25 नवंबर तक कार्यक्रम होगा। कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम में अस्थायी संग्रहालय, लाइट एंड साउंड शो, और कीर्तन दरबार शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उद्घाटन में शामिल होंगी। सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के निर्देश जारी किए गए हैं।

    Hero Image

    श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर लाल किला मैदान में 19 से 25 नवंबर तक कार्यक्रम होगा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 19 से 25 नवंबर तक लाल किला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के जिलाधिकारी (मध्य) कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे। कार्यक्रम स्थल पर एक अस्थायी संग्रहालय बनाया जाएगा, जिसमें गुरु तेग बहादुर जी से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। 19 से 22 नवंबर तक लाइट एंड साउंड शो और 23 से 25 नवंबर तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा।

    मिश्रा ने बताया कि 19 नवंबर को उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी। सिरसा ने कहा, "दिल्ली में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की मेजबानी करना प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व की बात है। आयोजन स्थल पर त्रिस्तरीय अग्निशमन सुरक्षा, स्वास्थ्य कर्मी और एम्बुलेंस तैनात रहेंगे।

    दिल्ली पुलिस को यातायात नियंत्रण योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा, पार्किंग और अन्य तैयारियों पर भी चर्चा की गई। सभी विभागों को तुरंत अपने नोडल अधिकारी नियुक्त करने और पंजाबी अकादमी और जिला मजिस्ट्रेट (मध्य) को सूचित करने के लिए कहा गया है।"