Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में 250 करोड़ के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 01:23 AM (IST)

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर पीतमपुरा में विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने बताया कि शाली ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया।

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के एक वर्ष पूर्ण होने पर पीतमपुरा स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में क्षेत्रवासियों के समक्ष मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। मुख्यमंत्री ने एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड साझा करते हुए बताया कि केवल शालीमार बाग विधानसभा में लगभग 250 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरु व पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि बड़े स्तर की परियोजनाएं हजारों करोड़ रुपये की हैं।

    डिस्ट्रिक्ट पार्क का पुनर्विकास, नए गेट, फाउंटेन, टायलेट, फुटपाथ और जनसुविधाएं इन सबको उन्होंने क्षेत्र की गरिमा और लोगों की रोजमर्रा की खुशियों से जोड़ा।

    वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि मुनक नहर पर प्रस्तावित लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की एलिवेटेड सड़क, नहर किनारे सौंदर्यीकरण और छठ घाट, आधुनिक आडिटोरियम, माडल स्कूल, नए कम्युनिटी हाल, विस्तारित आयुर्वेदिक अस्पताल, उन्नत जच्चा-बच्चा केंद्र और नए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जैसी योजनाओं को आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ी एतिहासिक पहल बताया। साथ ही सड़कों, नालियों, लाइटों, पार्कों और बाजारों के व्यापक सुधार को हर घर तक पहुंचता विकास करार दिया।

    बचपन की स्मृतियों को याद कर भावुक हुईं मुख्यमंत्री

    कई जनहितकारी परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने अपने बचपन की स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि त्रिनगर से पीतमपुरा आने वाली एक साधारण बच्ची ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वही गलियां एक दिन उसे दिल्ली की सेवा का सर्वोच्च अवसर देंगी। इन सभी को याद करते हुए उनका स्वर कई बार भावुक हो उठा।

    उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र ने उन्हें बचपन, पहचान और संस्कार दिए, उसी क्षेत्र की विधायक और फिर मुख्यमंत्री बनना ईश्वर की विशेष कृपा और जनता के प्रेम का परिणाम है। चुनावी हार ने कभी उनके कदम नहीं रोके, क्योंकि जनता से उनका रिश्ता पद से नहीं, विश्वास से बना है।

    दिल्ली पर्यावरण-अनुकूल भविष्य की ओर बढ़ा रही कदम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार के मजबूत समन्वय और सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था ने राजधानी में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति दी है। फ्लाईओवर, सड़कों, मेट्रो विस्तार और बड़ी संख्या में चल रहीं इलेक्ट्रिक बसों को लेकर कहा कि दिल्ली आज आधुनिक, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल भविष्य की ओर दृढ़ कदम बढ़ा रही है।

    यह भी पढ़ें- पटना नीट छात्रा की मौत: न्याय के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग