दिल्ली में संपन्न हुआ श्री विद्या महायज्ञ का तीसरा दिवस, दो करोड़ मंत्रों से हुई माता ललिता की अर्चना
दिल्ली के सिविल लाइंस में स्वामी वेदांती जी महाराज की जयंती पर श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का तीसरा दिन संपन्न हुआ। माता ललिता की विशेष पूजा की गई और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की गई। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सनातन धर्म हमारी ताकत है। जीतन राम मांझी और अन्नपूर्णा यादव जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस महायज्ञ में भाग लिया।

नई दिल्ली में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में दीप प्रज्ज्वलित करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह और अन्य।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी के सिविल लाइंस स्थित 7 शंकराचार्य मार्ग में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में स्वामी वेदांती जी महाराज के जयंती के परिपेक्ष्य में देश के प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का तृतीय दिवस संपन्न हुआ। तृतीय दिवस के पूर्णता तक श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में लगभग 2 करोड़ बार अर्चन हो चुका है।
पूरे विधि-विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। प्रतिदिन 2 हजार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को चार दिनों तक 1 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन करेंगी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 29 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है। तृतीय दिवस के पूर्णता तक श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में लगभग 2 करोड़ बार अर्चन हो चुका है।
महायज्ञ के तृतीय दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,भारत सरकार के एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने महायज्ञ प्रारंभ किया।
महायज्ञ में माता ललिता का आशीर्वाद लेने केंद्रीय मंत्री अन्नूर्णा यादव, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजयालक्ष्मी गौतम, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. संजय मयूख,पूर्व विधान पार्षद लाल बाबु प्रसाद, अब्दुल रहमान, राकेश बिंदल, ब्रजेश राय, सुमन शर्मा एवं रोहित चौधरी आदि उपस्थित रहे।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है। माता से आकांक्षा है की हमारा देश विश्वगुरु बने।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाला समय हमारे देश का ही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म हमारी ताक़त है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "मैं साधारण घर में पैदा हुआ और आज यहां तक पहुंचा हूं, इसमें भी प्रभु की कृपा है।" भारत सरकार के एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने रामायण की चौपाई पर हित सरिस धर्म नहिं भाई पर पीड़ा सम नहिं अधमाई की चर्चा करते हुए कहा, "इसको ही मैंने जीवन का सूत्र माना और यहां तक आ गया।" उन्होंने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह समाज निर्माण के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा यादव ने कहा कि पूरे देश में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के प्रयास से राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अद्भुत प्रयास किया जा रहा है, जिसकी मैं सराहना करती हूं। युवा वर्ग को राष्ट्र के विकास हेतु अपने योगदान हेतु आगे आना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली की धरती पर यह ऐतिहासिक समागम का साक्षी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।
केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व में चलने को आतुर है। ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया हमारे नेतृत्व में चलने को तैयार है।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मां भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे। सिंह ने कहा की हम धर्मध्वज के साथ राष्ट्रनिर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु प्रयासरत हैं। सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्वशक्ति बनने की ओर बढ़ चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।