Trending

    उत्तम नगर हत्याकांड: पकड़ी गई होली पर छींटें पड़ने को तूल देने वाली सायरा, 7 और गिरफ्तार, अब तक 14 पकड़े गए

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 01:24 PM (IST)

    उत्तम नगर हत्याकांड में पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। होली के दिन हुई इस हत्या के मामले में अब तक कुल 1 ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। द्वारका जिला पुलिस ने इस मामले में सात और आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक और नाबालिग को भी पकड़ लिया गया है।

    इसके साथ ही इस मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और दो नाबालिगों को भी पुलिस ने पकड़ा है। द्वारका जिला पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सायरा उर्फ काली (40), सरिफन (50), सलमा (36), सुहैल उर्फ साहिल (21), समीर चौहान (20), फिरोज (22) और इस्माइल (50) के रूप में हुई है।

    सभी आरोपित उत्तम नगर इलाके के रहने वाले हैं। इसके अलावा 14 वर्षीय एक नाबालिग को भी पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    होली के दिन हुआ था हत्याकांड

    पुलिस के अनुसार होली के दिन उत्तम नगर इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर तरुण कुमार पर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

    मुख्य आरोपी के घर पर चल चुका है बुलडोजर

    घटना के बाद प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी के घर पर कार्रवाई की थी। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के मकान के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया था। कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- उत्तम नगर हत्याकांड: मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन, MCD की कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने की आठवीं गिरफ्तारी