Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीर सावरकर क्रांतिकारी और दूरदर्शी थे, उनकी राष्ट्रनिष्ठा आज भी प्रेरित करती है: LG मनोज सिन्हा

    Updated: Wed, 10 Dec 2025 11:35 PM (IST)

    दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में, एलजी मनोज सिन्हा ने वीर सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें क्रांतिकारी और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा क ...और पढ़ें

    Hero Image

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि वीर सावरकर एक क्रांतिकारी और दूरदर्शी व्यक्तित्व थे। उनके कार्य साहस और राष्ट्र निर्माण की भावना को दर्शाते हैं।

    उनकी राष्ट्र निष्ठा आज भी लोगों को प्रेरित करती है। उपराज्यपाल ने यह बातें एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवार्ड कार्यक्रम के दौरान कहीं। मनोज सिन्हा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास सोसाइटी (एचआरडीएस इंडिया) के साथ संयुक्त पहल के तहत प्रथम चरण में जम्मू-कश्मीर में 1,500 आधुनिक आवासों का निर्माण किया जा रहा है। यह पहल अनगिनत लोगों के जीवन में सुधार लाएगी और परिवारों को सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम में शासन, सामाजिक सुधार, वैश्विक मानवीय सेवा, संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले देने वाले आठ व्यक्तियों को वीर सावरकर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में सावरकर को समर्पित एक आडियो विजुअल प्रस्तुति के साथ पद्मश्री वी. जयरामा राव की शिष्या वैष्णवी पी.जे. ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एचआरडीएस इंडिया की अध्यक्ष स्वामी आत्मा नंबि ने संगठन के मिशन और वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवार्ड के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एचआरडीएस इंडिया के चेयरमैन व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. एस कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष केजी. वेणुगोपाल और सचिव अजी कृष्णन उपस्थित रहें।

    थरूर ने अवार्ड को किया अस्वीकार

    इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को भी वीर सावरकर अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। थरूर ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें न तो इस कार्यक्रम न अवार्ड की जानकारी थी। आयोजकों ने उनसे इस संबंध में सहमति भी नहीं ली थी। इसलिए वे इसे अस्वीकार करते हैं।