यमुना में दिखा साफ-सफाई का असर: सात महीनों में जल गुणवत्ता में बड़ा सुधार, अब हर राज्य के मनाए जा रहे पर्व- प्रवेश वर्मा
दिल्ली में यमुना नदी की सफाई का असर दिखने लगा है। पिछले सात महीनों में जल गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिससे छठ पूजा जैसे त्योहार मनाना संभव हो गया है। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि अमोनिया का स्तर कम होने से यह सुधार हुआ है। दिल्ली और केंद्र सरकार के प्रयासों से यमुना में प्रदूषण कम हुआ है।

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजधानी में हर धर्म और राज्य के त्योहार धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। @वीडियो ग्रैब
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजधानी में हर धर्म और राज्य के त्योहार धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पदभार संभालते ही निर्णय लिया था कि दिल्ली में रहने वाले प्रत्येक राज्य के लोगों के त्योहार और राज्य दिवस पूरे सम्मान के साथ मनाए जाएंगे।
यमुना सफाई में बड़ा सुधार
मंत्री वर्मा ने बताया कि यमुना की सफाई में सबसे बड़ी बाधा सीवरेज के उपचार की कमी थी।
पहले 400 एमजीडी सीवरेज का उपचार नहीं हो पाता था, लेकिन अब स्थिति में भारी सुधार हुआ है। पिछले सात महीनों में कई टेंडर जारी कर एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) की क्षमता को बढ़ाया गया है। अब कुल उत्पन्न सीवरेज की 120 प्रतिशत क्षमता तक उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
यमुना के पानी में हुआ सुधार
प्रवेश वर्मा ने डीपीसीसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2024 की तुलना में यमुना के पानी की गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले अक्टूबर की तुलना में इस साल फीकल कालीफॉर्म का स्तर काफी कम हुआ है।
| स्थान | अक्टूबर 2024 (एमपीएन) | अक्टूबर 2025 (एमपीएन) |
| पल्ला | 920 | 600 |
| वजीराबाद | 16,000 | 800 |
| ISBT | 28,000 | 8,000 |
| ITO | 35,000 | 8,000 |
| निजामुद्दीन | 11 लाख | 7,900 |
| ओखला बैराज | 18 लाख | 2,700 |
| आगरा कैनाल | 22 लाख | 1,600 |
| असगरपुर | 80 लाख | 8,000 |
मंत्री ने कहा कि यह सुधार सिर्फ सात महीनों की मेहनत का नतीजा है, जिसमें एसटीपी की गुणवत्ता और निगरानी को चार अलग-अलग एजेंसियों से ऑडिट कराया गया है।
VIDEO | Delhi: Minister Parvesh Verma says, "It was our resolution that people of Purvanchal celebrate Diwali here with great enthusiasm. Earlier government led by Kejriwal never allowed them to come to this ghat - a ghat built during my father’s tenure. This year, Chhath will be… pic.twitter.com/qXO1KRiXqE
— Press Trust of India (@PTI_News) October 25, 2025
छठ पूजा की भव्य तैयारी
प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली सरकार और भाजपा मिलकर छठ पूजा का आयोजन धूमधाम से कर रहे हैं। पहले लोगों को यमुना के गंदे पानी में डुबकी लगानी पड़ती थी, लेकिन अब जल की गुणवत्ता में सुधार होने से श्रद्धालुओं को साफ और सुरक्षित जल में स्नान का अवसर मिलेगा।
तीन वर्षों में पूरी तरह साफ होगी यमुना
मंत्री ने दावा किया कि मौजूदा प्रयासों से यमुना का जलस्तर और गुणवत्ता लगातार सुधर रही है।उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में यमुना पूरी तरह से साफ और प्रदूषणमुक्त हो जाएगी। साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “जो लोग 10 साल में यमुना साफ नहीं कर पाए, वे अब सवाल पूछ रहे हैं।”

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।