Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    31वें दिन से कवरेज, 5 करोड़ तक का मेडिक्लेम... ये चार सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस रखेंगे बुढ़ापा टेंशन फ्री

    Updated: Tue, 09 Dec 2025 04:49 PM (IST)

    वरिष्ठ नागरिकों के लिए बुढ़ापे में स्वास्थ्य संबंधी खर्चों की चिंता दूर करने के लिए कई सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाएं उपलब्ध हैं। ये योजनाएं 31वें दिन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ये चार सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस रखेंगे बुढ़ापा टेंशन फ्री

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हम अंदाजा नहीं लगा सकते कि कल क्या होगा, चाहे हेल्थ इमरजेंसी हो या महामारी हो या फिर कोई दुर्घटना हो। लेकिन हम अचानक होने वाली घटनाओं के लिए तैयारी हो सकते हैं। अपने माता-पिता को सुरक्षित रखने का एक सबसे अच्छा तरीका है कि आप उनके लिए सीनियर सिटिजन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदें।

    इस तरह के प्लान हॉस्पिटल के बिल कवर करने में मदद करते हैं। मेडिकल इमरजेंसी के दौरान पैसे की चिंता को कम करता है। हेल्थकेयर का खर्च बढ़ रहा है और उम्र के साथ हेल्थ रिस्क भी बढ़ जाते हैं, इसलिए माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी है।

    इसमें हॉस्पिटल में रहने का खर्च, टेस्ट, सर्जरी और इलाज के बाद की देखभाल शामिल है। लेकिन समस्या ये है कि आखिर सही इंश्योरेंस प्लान का चयन कैसे करे? इस समय बाजार में कई कंपनियां इंश्योरेंस प्लान बेच रही हैं लेकिन आपको अपने हिसाब से उन्हें चुनने आना चाहिए।

    आज इस लेख में हम आपको बताएंगे उन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के बारे में जो सरकार सीनियर सिटिजन के लिए खास तौर पर बनाती है। हेल्थ इंश्योरेंस के ये चार सरकारी प्लान सीनियर सिटीजन के लिए इलाज का बेहतर विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं किस पॉलिसी में क्या सुविधाएं हैं।

    नेशनल सीनियर सिटीजन मेडिक्लेम

    • 60 से 100 साल के उम्र वालों के लिए यह पॉलिसी है।
    • इसमें तहत 1 से 10 लाख तक का प्लान ले सकते हैं।
    • नेशनल बीमा कंपनी के प्लान में दंपती कवर हैं।
    • पॉलिसी खरीदने के 31वें दिन से शुगर-बीपी के इलाज से लेकर अंतिम संस्कार तक का कवर मिलता है।
    • लाख का प्लान कपल के लिए 34110 रु. में और सिंगल के लिए 28,089 प्रीमियम के साथ उपलब्ध है।

    ओरिएंटल संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा

    • यह पॉलिसी 100 साल की उम्र तक के बुजुर्गों के लिए ले सकते हैं।
    • इसमें 1 लाख से 5 करोड़ तक के 3 प्लान उपलब्ध हैं।
    • बुजुर्ग दंपती के साथ डिपेंडेंट कवर हो सकते हैं।
    • ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के इस प्लान 31वें दिन से लाभ मिलना शुरू हो जाता है।सभी तरह की सर्जरी कवर होती हैं। इसमें को- पेटेंट की सुविधा ऑप्शनल है।
    • 61-65 वर्ष के लिए 5 लाख का कपाल प्लान 42410 रु.और सिंगल 27,360 रु.के प्रीमियम के साथ उपलब्ध है।

    न्यू इंडिया सिक्सटी प्लस मेडिक्लेम

    • 60 से 80 साल की उम्र वालों के लिए यह पॉलिसी है।
    • इसके तहत 2 लाख से 5 लाख तक का प्लान ले सकते हैं।
    • पति-पत्नी दोनों के इलाज कवर हो सकता है।
    • इसमें कीमोथेरेपी से लेकर नॉन-ऑर्थोपेडिक इम्प्लांट तक का कवरेज मिलता है।
    • 61 से 65 वर्ष के कपल के लिए 5 लाख का प्लान 50450 रु. में और सिंगल के लिए 31,849 रु. प्रीमियम में उपलब्ध है।

    यूनाइटेड इंडिया फैमिली मेडिकेयर

    • 65 साल की उम्र के बाद लाइफ टाइम रिन्यू करा सकते।
    • इसके तहत 1 लाख से 10 लाख तक का प्लान ले सकते हैं।
    • पति-पत्नी दोनों के इलाज कवर हो सकता है।
    • यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के इस प्लान में स्टेंट इम्प्लांट, मोतियाबिंद से लेकर मानसिक बीमारी तक का इलाज कवर होता है।
    • 61-65 वर्ष के दंपती के लिए 5 लाख का प्लान 33106 रु.व सिंगल 24071 रु.प्रीमियम के साथ उपलब्ध है।

    सिर्फ 18% बुजुर्गों के पास हेल्थ इंश्योरेंस 

    भारत में बुजुर्गों की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि 75% बुजुर्ग एक या एक से अधिक पुरानी बीमारियों से ग्रस्त हैं, लेकिन केवल 18% के पास ही हेल्थ इंश्योरेंस है। यह आंकड़ा नीति आयोग की पिछले साल आई वरिष्ठ देखभाल रिपोर्ट से सामने आया है।

    हालांकि, इस साल से 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलना शुरू हो गया है, जिससे स्थिति में सुधार की उम्मीद है। यह योजना बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने में मदद करेगी और उन्हें आर्थिक संकट से बचाएगी।