कौन था Rasputin- मिथक या हकीकत? जानिए इस रहस्यमयी शख्स का Dhurandhar 2 के क्लाइमैक्स से क्या है कनेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में बोनी एम का गाना 'रासपुतिन' चर्चा में है। यह गाना ग्रिगरी रासपुतिन के रहस्यमयी जीवन पर आधारित है, जो र ...और पढ़ें
-1774442637897_m.webp)
धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में रासपुतिन गाने का रहस्य (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचा रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर:द रिवेंज’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। पूरी फिल्म जितनी शानदार है, उतना ही लाजवाब इसका क्लाइमैक्स है।
एक्शन, थ्रिल और खुफिया कूटनीति से भरपूर फिल्म का क्लाइमैक्स एक बेहतरीन मास्टरपीस है। फिल्म का एंड काफी इंटेंस और सीरियस सीन के साथ होता है, लेकिन इस पूरे सीन के बैकग्राउंड में बजने वाला म्यूजिक सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
यह म्यूजिक बोनी एम (Boney M) का मशहूर गाना- 'रासपुतिन' (Rasputin) है, जो कई सालों बाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं गाने और रासपुतिन की पूरी कहानी-
क्या है बोनी एम का गाना ‘रासपुतिन?’
साल 1978 में आया बोनी एम का गाना "रासपुतिन", असल में ग्रिगरी रासपुतिन पर बेस्ड एक पॉप गाना है। यह गाना अपनी आकर्षक डिस्को धुन की वजह से काफी मशहूर हुआ था। यह यूरो डिस्को और रूसी फोक म्यूजिक का कॉम्बिनेशन है, जो रासपुतिनके जीवन को खास अंदाज में बयान करता है।
कन थे रासपुतिन?
ग्रिगरी रासपुतिन (1869-1916) इतिहास के सबसे रहस्यमयी और विवादित शख्सियत में से एक हैं। वह साइबेरिया के एक साधारण किसान थे, जो खुद को 'पवित्र आत्मा' और वैद्य बताते थे। उनका रूस के शाही लोगों के साथ-साथ उठना-बैठना था और वहां की महारानी एलेक्जेंड्रा रासपुतिन पर आंख बंद कर भरोसा करती थीं।
उन्होंने महारानी का भरोसा तब जीत लिया, जब रासपुतिन ने महारानी के बीमार बेटे (जिसे हीमोफीलिया नाम की खून की जानलेवा बीमारी थी) का दर्द कम कर दिया। इसके बाद वह रूसी शाही दरबार के सबसे ताकतवर व्यक्ति बन गए।
क्यों बदनाम थे रासपुतिन?
- शाही लोगों के साथ जान-पहचान होने की वजह से आम लोगों और राजनेताओं को ऐसा लगने लगा था कि वह शाही परिवार को अपने इशारों पर नचा रहे हैं।
- उन पर हद से ज्यादा शराब पीने और महिलाओं के साथ अनैतिक संबंध रखने के गंभीर आरोप लगे। इसके चलते उन्हें एक भ्रष्ट और चालाक व्यक्ति माना जाने लगा था।
- फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के समय जब रूस पहले से ही बर्बादी की ओर बढ़ रहा था, तब लोग रासपुतिन को इस तबाही का मुख्य कारण मानने लगे थे।
- बाद में सन 1916 में रूस के कुछ रईसों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। यह हत्या इतनी नाटकीय थी कि इससे कई सारी कहानियां बन गईं।
रासपुतिन से जुड़े कुछ सच
- 'पवित्र आत्मा' या 'भिक्षु' कहलाने के बावजूद, रासपुतिन ने कभी भी रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च से कोई आधिकारिक दीक्षा नहीं ली थी।
- उनका सबसे ज्यादा प्रभाव महारानी पर था, खासकर तब जब राजा विश्व युद्ध लड़ने के लिए महल से दूर गए हुए थे।
- रासपुतिन की बढ़ती ताकत और रूस को हो रहे नुकसान से घबराकर, फेलिक्स यूसुपोव के नेतृत्व में रूसी रईसों ने खौफनाक तरीके से रासपुतिन की हत्या कर दी थी।
रासपुतिन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई
मिथक 1: रासपुतिन जहर, कई गोलियों और नदी में डूबने से भी बच गया।
सच- असल में रासपुतिन को दिया गया जहर प्रभावी ढंग से इस्तेमाल नहीं किया गया। साथ ही उन्हें गोली मारी गई और उनकी मौत गोलियों के घावों से हुई। बाद में इस कहानी को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया।
मिथक 2: रासपुतिन के पास जादुई या अलौकिक शक्तियां थीं।
सच- उनके पास शक्तियां होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। गंभीर बीमारी से जूझ रहे एलेक्सी की मदद के लिए उन्होंने एस्पिरिन का इस्तेमाल बंद करने की सलाह दी, तो आमतौर पर खून को और पतला करता है। इससे एलेक्सी को काफी आराम मिला।
मिथक 3: उन्होंने पूरी रूसी सरकार को कंट्रोल में लिया हुआ था।
सच- उनका एलेक्जेंड्रा पर ज्यादा प्रभाव था, जिससे यह शाही काम दखल देते थे, लेकिन उन्होंने कभी अकेले रूस पर शासन नहीं किया। उसकी शक्ति को अक्सर कहानियों में बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है।
मिथक 4: रासपुतिन ने रूसी साम्राज्य का पतन किया।
सच- रासपुतिन ने राजशाही की छवि खराब करने में योगदान दिया, लेकिन पतन के मुख्य कारण युद्ध में विफलताएं, आर्थिक संकट, जन अशांति थीं, जिसके कारण रूसी क्रांति हुई।
रासपुतिन और 'धुरंधर 2' का कनेक्शन
रासपुतिन की इसी अय्याश, रहस्यमयी और सरकार में छिपकर दखलअंदाजी करने वाली छवि के कारण फिल्म 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने पाकिस्तानी जनरल शमशाद के सीक्रेट वीडियो के पीछे 'रासपुतिन' (Rasputin) गाना चलाया था। यह एक तंज था कि जनरल शमशाद भी रासपुतिन की तरह ही अंदर से भ्रष्ट है और छिपकर देश के साथ गद्दारी कर रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।