Trending

    141 साल पहले शिकागो में बनी थी दुनिया की पहली गगनचुंबी इमारत, पढ़ें इस शहर का दिलचस्प इतिहास

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 01:02 PM (IST)

    शिकागो में बनी थी दुनिया की पहली स्काईस्क्रेपर बिल्डिंग। इस शहर का इतिहास आपको हैरान कर देगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हैरान कर देगा शिकागो शहर का इतिहास (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि दुनिया की पहली गगनचुंबी इमारत कहां बनी थी? या फिर वह स्वादिष्ट ब्राउनी जिसे हम आज बड़े चाव से खाते हैं, पहली बार कहां बेक की गई थी? इन दोनों सवालों का एक ही जवाब है शिकागो।

    अमेरिका का यह तीसरा सबसे बड़ा शहर केवल अपनी आसमान चूमती इमारतों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने क्रांतिकारी आविष्कारों और भयंकर आग की राख से उठकर दोबारा खड़े होने के जज्बे के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर है। आइए इस शहर से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प और अनसुनी बातों के बारे में जानते हैं, जो आपको वाकई हैरान कर देंगी।

    एक छोटे से टाउन से महानगर तक का सफर

    शिकागो की कहानी लगभग 160 साल पहले शुरू हुई थी। 1673 में फ्रांसीसी खोजकर्ताओं ने इस इलाके को ढूंढा, लेकिन इसकी नींव 1779-80 में जेन बेपटिस्ट पॉइंट डु साबेल ने रखी, जिन्हें इस शहर का संस्थापक माना जाता है। साल 1833 तक यह महज 350 लोगों की आबादी वाला एक छोटा-सा टाउन था, लेकिन इलिनॉय विधानसभा में 4 मार्च 1837 को इसे सिटी का दर्जा मिलते ही यहां विकास की गति तेज हो गई। 1848 में नहर बनने से यह व्यापार का एक मुख्य केंद्र बन गया।

    Chicago (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    महाविनाश और आधुनिक निर्माण की शुरुआत

    शिकागो के इतिहास में 1871 का साल एक काला अध्याय लेकर आया। एक भीषण आग ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। इस त्रासदी में 300 लोगों की जान गई और शहर का एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया, लेकिन शिकागो फिर से राख से उठ खड़ा हुआ। इसी विनाश के बाद आधुनिक निर्माण तकनीक और नई वास्तुकला का जन्म हुआ, जिसने पूरी दुनिया के निर्माण का तरीका बदल दिया।

    Chicago Fire

    (Picture Courtesy: Instagram)

    दुनिया का पहला स्काईस्क्रेपर

    जब शहर को दोबारा बसाया गया, तब 1885 में होम इंश्योरेंस बिल्डिंग का निर्माण हुआ। इसे दुनिया का पहला आधुनिक स्काईस्क्रेपर माना जाता है। आर्किटेक्ट विलियम ले बेरॉन जेन ने इसे डिजाइन किया था। इस 10 मंजिला इमारत में पहली बार स्टील फ्रेम तकनीक का इस्तेमाल हुआ था। हालांकि, 1931 में इसे गिरा दिया गया, लेकिन इसी इमारत ने भविष्य की ऊंची इमारतों के लिए रास्ता खोला।

    Chicago Skyscraper

    (Picture Courtesy: Instagram)

    विश्व प्रदर्शनी के लिए लगा फेरिस व्हील 

    शिकागो ने केवल इमारतों में ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग में भी कमाल किया। 1893 की विश्व प्रदर्शनी में दुनिया का पहला फेरिस व्हील लगाया गया। 264 फीट ऊंचे इस झूले को जॉर्ज वाशिंगटन गेल फेरिस जूनियर ने डिजाइन किया था। इसमें एक साथ 2160 लोग सवारी कर सकते थे।

    Chicago Ferris Wheel

    (Picture Courtesy: Instagram)

    ब्राउनी और डीप डिश पिज्जा का आविष्कार

    शिकागो ने दुनिया के फूड कल्चर को भी दो अनमोल तोहफे दिए। 1893 की प्रदर्शनी के लिए एक ऐसा डेजर्ट मांगा गया, जो बॉक्स में आसानी से आ सके। तब होटल के शेफ ने चॉकलेट और अखरोट से एक खास पकवान बनाया, जिसे आज हम ब्राउनी के नाम से जानते हैं। ऐसे ही, 1943 में शिकागो के पिजेरिया उनो में डीप डिश पिज्जा की शुरुआत हुई। अपनी मोटी परत और उल्टी लेयरिंग के कारण यह आज पूरी दुनिया में शिकागो की पहचान बन चुका है।