Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब बादलों को चीर कर पहुंची चिट्ठी, भारत की पहली हेलीकॉप्टर डाक सेवा की अनोखी कहानी

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 11:41 AM (IST)

    भारत में पहली हेलीकॉप्टर डाक सेवा 27 जनवरी 1988 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुरू हुई थी। पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक द्वीप के बीच शुरू की गई इस सेव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या आप जानते हैं कब शुरू हुई थी भारत में हेलीकॉप्टर डाक सेवा? (Picture Courtesy: Facebook) 

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में हम ईमेल और मैसेज के जरिए पलक झपकते ही अपनी बात दूसरों तक पहुंचा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक समय ऐसा भी था, जब दुर्गम इलाकों में डाक पहुंचाना काफी मुश्किल हुआ करता है। तब इस बाधा को पार करने के लिए डाक विभाग ने आसमान का रास्ता चुना और हेलीकॉप्टर डाक सेवा शुरू की। 

    लेकिन इस बारे में हम आज क्यों बात कर रहे हैं? दरअसल, आज की ही वो तारीख थी, जब भारत की पहली हेलीकॉप्टर डाक सेवा शुरू हुई थी और संचार के क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया था। चलिए जानते हैं इसकी दिलचस्प कहानी। 

    भारत में हुई ऐतिहासिक शुरुआत

    भारत में हेलीकॉप्टर से डाक भेजने की इस क्रांतिकारी सेवा का उद्घाटन 27 जनवरी 1988 को हुआ था। इस ऐतिहासिक शुरुआत के लिए भारत के खूबसूरत द्वीप समूह, अंडमान और निकोबार को चुना गया। इसकी पहली उड़ान पोर्ट ब्लेयर से हैवलॉक द्वीप के बीच भरी गई थी।

    इस सेवा का मुख्य उद्देश्य उन दुर्गम इलाकों तक डाक पहुंचाना था, जहां सड़क या रेल मार्ग से पहुंचना बेहद मुश्किल और समय लेने वाला काम था। जिन क्षेत्रों में डाक पहुंचने में पहले 2 से 3 दिन लग जाते थे, हेलीकॉप्टर सेवा ने उस दूरी और समय को काफी कम कर दिया।

    Air Mail

    (Picture Courtesy: mintageworld.com)

    तकनीक और संचालन

    इस अनोखी पहल को सफल बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने पवन हंस लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया था। इस सेवा में मुख्य रूप से ‘डॉफिन’ हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया था। इस पहली उड़ान की याद में खास ‘फर्स्ट डे कवर’ भी जारी किए गए थे, जिन पर  ‘हेलीकॉप्टर मेल’ की खास मुहर लगाई गई थी, जो आज भी डाक इतिहास के शौकीनों के लिए एक अनमोल रिकॉर्ड है।

    विश्व में हेलीकॉप्टर डाक का सफर

    हवाई मार्ग से डाक पहुंचाने का विचार भारत के लिए नया था, लेकिन वैश्विक स्तर पर इसकी शुरुआत काफी पहले हो चुकी थी-

    • अमेरिका- दुनिया की सबसे पहली हेलीकॉप्टर मेल सेवा 1 अक्टूबर 1947 को अमेरिका में शुरू हुई थी। अमेरिकी डाक विभाग ने लॉस एंजिल्स एयरवेज के साथ मिलकर सिकोरस्काई एस-51 रोटरी विंग हेलीकॉप्टर के जरिए यह कारनामा किया था।
    • यूनाइटेड किंगडम- अमेरिका की सफलता के ठीक एक साल बाद, 1948 में यूनाइटेड किंगडम ने भी अपनी हेलीकॉप्टर डाक सेवा शुरू कर दी थी।

    यह भी पढ़ें- DTC बस पर क्यों लिखे होते हैं STL, EXT या LTD? यहां पढ़ें इन अलग-अलग कोड्स का असली मतलब