आखिर क्यों ऑस्ट्रेलिया की 'लेक हिलियर' का पानी है गुलाबी? हैरान कर देगा इसके पीछे छिपा साइंस
ऑस्ट्रेलिया के लेक हिलियर का चटक गुलाबी पानी सालों से लोगों की जिज्ञासा का विषय बना हुआ है। ...और पढ़ें

क्या है गुलाबी झील का रहस्य? (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कल्पना कीजिए, एक तरफ गहरा नीला समंदर, चारों ओर घने हरे-भरे जंगल और ठीक बीच में बबलगम की तरह दिखने वाली एक विशाल झील! यह किसी फैंटेसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मिडल आइलैंड पर स्थित लेक हिलियर की हकीकत है।
दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में शुमार यह झील अपने चटक गुलाबी पानी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। लेकिन जब हर जगह का पानी नीला है, तो आखिर इस झील का रंग गुलाबी कैसे हो गया? आइए इस रहस्यमयी अजूबे के पीछे छिपे विज्ञान को डिकोड करते हैं।
-1776250027332.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
गुलाबी पानी का रहस्य
अक्सर गुलाबी झीलों का रंग सतह से देखने पर फीका लगता है, लेकिन लेक हिलियर की खासियत यह है कि अगर इसके पानी को एक गिलास में भी निकाला जाए, तो भी इसका रंग गुलाबी ही बना रहता है। सालों तक इसे एक रहस्य माना गया, लेकिन आधुनिक मेटाजेनोमिक सीक्वेंसिंग ने इसके पीछे के माइक्रोबायोम का खुलासा कर दिया है।
इस झील के गुलाबी होने के कारण हैं-
- ड्युनेलिएला सलीना- यह एक सूक्ष्म शैवाल यानी एलगा है, जो ज्यादातर खारे पानी में पनपता है। यह ऊर्जा सोखने के लिए कैरोटीनॉयड पैदा करता है, जो इसे लाल-गुलाबी रंग देता है।
- हेलोफाइल्स- झील के पानी में सलीनीबैक्टर रूबर जैसे बैक्टीरिया और कुछ खास प्रजाति के आर्किया पाए जाते हैं। ये जीव भी खारे पानी में पनपते हैं और इनके शरीर में मौजूद लाल पिगमेंट झील के पानी को गहरा गुलाबी बना देते हैं।
- माइक्रोबायोम- हालिया रिसर्च से पता चला है कि यहां केवल एक जीव नहीं, बल्कि बैक्टीरिया, शैवाल और वायरस का एक पूरा इकोसिस्टम है। इनमें से कई जीव पॉलीएक्सट्रीमफाइल्स हैं, जो बेहद खारे वातावरण में न केवल जीवित रहते हैं, बल्कि रंगीन पिगमेंट भी छोड़ते हैं।
क्या इस झील में तैरना सुरक्षित है?
तकनीकी रूप से, लेक हिलियर का पानी जहरीला नहीं है। ज्यादा खारा होने के कारण इसमें तैरना वैसा ही होगा जैसा डेड सी में तैरना। हालांकि, प्रशासन यहां तैरने की अनुमति नहीं देता है। झील के इकोसिस्टम को बचाए रखने के लिए यहां इंसानों को जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, मिडल आइलैंड तक जाने के लिए कोई सड़क नहीं है। इसलिए यहां पहुंचना काफी मुश्किल है।
-1776250100801.jpg)
पर्यटन और संरक्षण का संतुलन
लेक हिलियर की सुंदरता को निहारने का सबसे अच्छा तरीका सीनिक फ्लाइट है। एस्पेरेंस शहर से उड़ान भरकर पर्यटक ऊपर से इस झील के अद्भुत नजारे का आनंद लेते हैं। ऊपर से देखने पर घने जंगलों की हरियाली, समुद्र का नीलापन और झील का गुलाबी रंग एक शानदार कंट्रास्ट पैदा करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।