लाल रंग से क्यों नफरत करते हैं सांड? देखते ही भड़क जाने के पीछे हैं यह असल वजह
क्या आप भी मानते हैं कि सांड लाल रंग देखकर भड़कते हैं? हम सभी बचपन से भी इस बात पर विश्वास करते आ रहे हैं और यही वजह है कि अक्सर लाल कपड़े पहन सांड के सामने आने से डरते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे क्यां सच में लाल रंग से सांड को होती दिक्कत?
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो यह मानते हैं कि अगर आप लाल रंग के कपड़े पहनकर सांड के सामने आएंगे, तो वह आप पर हमला कर देगा। क्या आपको भी ऐसा लगता है कि सांड लाल रंग देख भड़क जाते हैं और इसी वजह के लाल रंग का कपड़ा पहने आप जब भी किसी सांड को देखते हैं, तो डर के मारे उनसे छिपते-छिपाते निकलते हैं। अगर इन सभी सवालों का जवाब हां, तो हमारे ये आर्टिकल लास्ट तक जरूर पढ़ें।
हम से कई लोगों का यह मानना है कि लाल रंग देखते ही सांड भड़क जाता है और सामने वाले पर हमला कर देता है। हालांकि, यह बात पूरी तरह सच नहीं है। ऐसा इसलिए नहीं है कि उन्हें लाल रंग से नफरत है। लाल कपड़ा देख सांड भड़कता जरूरी है, लेकिन इसकी वजह से लाल रंग बिल्कुल नहीं है। आइए आपको बताते हैं लाल कपड़ा देख सांड के गुस्सा होने की वजह और इसके पीछे का साइंस-
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं सिर कटने के बाद भी कुछ दिनों तक जिंदा रह सकता है कॉकरोच? यहां जानें इसका राज
लाल रंग और सांड का कनेक्शन
आपने अक्सर सांडों की लड़ाई, जिसे बुलफाइटिंग भी कहते हैं, में लाल कपड़ा देख सांड को गुस्सैल होते देखा होगा। यह स्पेन और पुर्तगाल जैसे कुछ देशों का एक पारंपरिक खेल है। इस खेल में सांड से लड़ने वाला व्यक्ति, यानी मैटाडोर, सांड को उकसाने के लिए मुलेटा नामक एक लाल कपड़ा लहराता है। हालांकि, सांड कपड़े के रंग से नहीं, बल्कि कपड़े की मूवमेंट को देख हमला करता है।
असल में सांड हमारी तरह लाल रंग देख भी नहीं सकता है। वह कवरब्लाइंड होता है और इसलिए रंगों में अंतर नहीं कर पाता। इसलिए, कपड़ा लाल हो, नीला हो या कोई और रंग, सांड के लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह सिर्फ कपड़े में होने वाली गतिविधि पर ध्यान देता है और उसे देखकर ही भड़कता है।
बुलफाइट में क्यों गुस्से में आता है सांड?
इसके पीछे कई सारी वजहे हैं, लेकिन कपड़े का लाल रंग इनमें शामिल नहीं है। दरअसल, बुलफाइट के दौरान मैटाडोर मुलेटा को इस तरह हिलाता है कि सांड का ध्यान उसकी तरफ खिंचता है। इसके अलावा आसपास मौजूद हजारों लोगों का शोर और चीखने की आवाज उन्हें क्रोधित और भ्रमित कर देती है।
इन सबके बाद जब मैटाडोर मुलेटा यानी लाल कपड़े को जोर से हिलाता है, सांड इसे एक खतरे के रूप में देखता है और अपने बचाव के लिए वह मैटाडोर पर हमला करता है। अगली बार जब भी आप लाल कपड़ा पहनकर बाहर जाएं और आपको कहीं सांड दिख जाए, तो याद रखें कि वह रंग से नहीं हरकतों से आक्रामक होता है और आसपास का माहौल उन्हें हमला करने के लिए प्रेरित करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।