क्या आप जानते हैं ATM PIN बनाने वाले इंजीनियर को इनाम में कितने पैसे मिले थे? जानकर उड़ जाएंगे होश
एटीएम पिन का आविष्कार स्कॉटलैंड के एक वैज्ञानिक ने किया था। उस समय वो एक इंजीनियरिंग कंपनी में काम कर रहे थे। ...और पढ़ें
-1781433536377_m.webp)
ATM पिन का आविष्कार किसने किया था? (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
एटीएम पिन का आविष्कार जेम्स गुडफेलो ने किया
उन्हें अपनी खोज के लिए 10 पाउंड मिले
पहली कैश मशीन 1967 में लंदन में लगी
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी आप एटीएम मशीन से पैसे निकालते हैं, तो आपको एक खास 4 अंको वाला पिन डालना पड़ता है। बिना इस पिन के आप एटीएम मशीन से पैसे नहीं निकाल सकते और बार-बार गलत पिन डालने से आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक भी हो जाता है।
बैंक में रखे हमारे पैसों की सुरक्षा के लिए यह पिन बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एटीएम पिन बनाने वाला व्यक्ति कौन था और इसके बदले उसे कितने पैसे मिले थे? इसके पीछे बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली कहानी है। आइए जानें इसके बारे में।
स्कॉटलैंड के एक इंजीनियर ने किया था यह आविष्कार
आज दुनियाभर के एटीएम जिस मजबूत पिन सेक्योरिटी सिस्टम पर काम कर रहे हैं, उसका आविष्कार जेम्स गुडफेलो ने 1966 में किया था। उस दौरान जेम्स गुडफेलो ब्रिटेन की एक इंजीनियरिंग कंपनी में काम कर रहे थे। यह कंपनी उन दिनों बैंकों के लिए कैश मशीन बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी।
आविष्कार के बदले मिला सिर्फ 10 पाउंड का बोनस
काम के दौरान जेम्स गुडफेलो ने एक ऐसी बेहतरीन तकनीक तैयार की, जो कार्ड और एक खास पिन की मदद से यह जांच सकती थी कि मशीन से पैसे निकालने वाला व्यक्ति सही ग्राहक है या नहीं। यानी उन्होंने ग्राहक की पहचान को वेरिफाई करने वाला मॉडर्न सेक्योरिटी सिस्टम बनाया।
खबरें और भी
इस क्रांतिकारी आविष्कार के लिए उनकी कंपनी ने उन्हें शाबाशी तो दी, लेकिन इसके बदले इनाम के रूप में उन्हें सिर्फ 10 पाउंड का बोनस दिया गया। सुनने में कितना अजीब लगता है न कि अरबों की बैंकिंग इंडस्ट्री को सुरक्षा देने वाले आविष्कार के लिए सिर्फ 10 पाउंड बोनस दिया गया, लेकिन उस समय जेम्स गुडफेलो को इतने ही पैसे मिले थे।
ऐसे आगे बढ़ा एटीएम का सफर
जेम्स गुडफेलो की इस तकनीक के विकसित होने के ठीक एक साल बाद, यानी 1967 में ब्रिटेन की राजधानी लंदन में दुनिया की सबसे पहली कैश मशीन लगाई गई। इसके बाद इस तकनीक का विस्तार तेजी से हुआ और 4 जून 1973 को अमेरिका में एटीएम सिस्टम से जुड़ा एक बेहद जरूरी पेटेंट भी जारी किया गया और आज इस पिन सेक्योरिटी सिस्टम का इस्तेमाल दुनियाभर की एटीएम मशीनों में हो रहा है।