Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LPG, PNG, CNG और LNG में क्या है अंतर? नाम सुनकर न हों कन्फ्यूज, आसान भाषा में समझें कौन-सी गैस कहां होती है इस्तेमाल

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 10:34 AM (IST)

    Difference between LPG, LNG, PNG and CNG: क्‍या आपके मन में भी सवाल आता है कि एलपीजी, एलएनजी, पीएनजी और सीएनजी में फर्क क्या है? इन गैसों में क्‍या अं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    LPG, LNG, PNG, CNG: क्या है असली अंतर? फोटो-एआई जेनरेटेड है।

    डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में एलपीजी संकट लगातार गहराता जा रहा है,  जिसका असर रसोई से लेकर रोजगार और छोटे कारोबार तक पर हो रहा है। एलपीजी गैस किल्‍लत के चलते लोगों को खासा परेशानी हो रही है। 

    ऐसे हालात में सरकार भी लोगों को एलपीजी के विकल्प के तौर पर पीएनजी अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि सप्लाई का दबाव कम किया जा सके। देश के कई शहरों से पेट्रोल और डीजल की किल्‍लत की खबरें भी सामने आ रही हैं, ऐसे में स्थिति और चिंताजनक होती नजर आ रही है।

    गैस संकट के बीच लोगों के मन में एक सवाल है कि आखिर एलपीजी, एलएनजी, पीएनजी और सीएनजी में फर्क क्या है? आइए हम आपको आसान भाषा में समझाते हैं...

    एलपीजी गैस क्‍या है?

    एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) वही गैस है, जो हमारे घरों, रेस्टोरेंट, होटल और कैफे में सिलिंडर के जरिए आती है और खाना बनाने में इस्तेमाल होती है। यह प्रोपेन और ब्यूटेन नाम की गैसों का मिश्रण होती है। इसे दबाव डालकर तरल रूप में सिलिंडर में भरा जाता है, ताकि इसे आसानी से रखा और एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके।

    LPG कहां इस्तेमाल होती है?

    • घरों में खाना बनाने और पानी गर्म करने।
    • दुकानों व छोटे कारोबार (होटल-ढाबा, रेस्टोरेंट) में इस्‍तेमाल होता है।
    • उद्योगों में हीटिंग व प्रोसेसिंग के लिए किया जाता है।
    LPG in home

    पीएनजी गैस क्‍या होती है?

    पीएनजी यानी वो गैस जो पाइप लाइन के जरिये सीधे घरों, होटलों और औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाई जाती है। इसमें मीथेन गैस होती है। पीएनजी सीधे पाइप से आती है, इसलिए इसके लिए सिलिंडर की जरूरत नहीं होती है। यही कारण है कि यह एलपीजी के मुकाबले थोड़ा सुविधाजनक और सुरक्षित मानी जाती है।

    PNG कहां इस्तेमाल होती है?

    • घर के किचन, होटल, और इंडस्ट्री में
    CNG

    एलएनजी गैस क्‍या है?

    एलएनजी ( Liquefied Natural Gas)  पीएनजी की तरह ही नेचुरल गैस ही होती है, लेकिन इसे बहुत ठंडा करके तरल रूप में बदल दिया जाता है ताकि इसे आसानी से लंबी दूरी तक ट्रांसपोर्ट किया जा सके। यानी कि जहां पाइपलाइन नहीं होती है, वहां एलएनजी काम आती है।

    LNG कहां इस्तेमाल होती है?

    • एलएनजी का उपयोग बड़े उद्योग, बिजली उत्पादन, भारी वाहन/जहाज में किया जाता है।
    LNG

    सीएनजी गैस क्‍या होती है?

    सीएनजी भी एक तरह की नेचुरल गैस है और इसे कंप्रेस करके सिलिंडर में भरा जाता है। आसान भाषा में कहें तो यह वही गैसे है, जो पेट्रोल-डीजल की जगह गाड़ियों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होती है। इसमें भी ज्‍यादातर मीथेन गैस ही होती है। खास बात यह है कि यह पेट्रोल-डीजल से सस्ती और कम प्रदूषण फैलाने वाली गैस है।

    CNG कहां इस्तेमाल होती है?

    • सीएनजी कार, ऑटो, बस, टैक्‍सी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इस्‍तेमाल की जाती है।
    CNG 2

    LPG, CNG, PNG और LNG में अंतर 

    गैस का नाम पूरा नाम (Full Form) मुख्य उपयोग (Usage) कहाँ से मिलती है?
    LPG लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस घरों में खाना बनाने (रसोई गैस) सिलेंडर के माध्यम से
    CNG कॉम्प्रिहेंस्ड नेचुरल गैस कार, बस और ऑटो चलाने के लिए पेट्रोल पंप/गैस स्टेशन
    PNG पाइप्ड नेचुरल गैस घरों और फैक्ट्रियों में ईंधन सीधे पाइपलाइन के जरिए
    LNG लिक्विफाइड नेचुरल गैस जहाजों और भारी उद्योगों में विशेष टैंकर्स द्वारा

    एलपीजी, पीएनजी, एलएनजी और सीएनजी ये चारों गैसे एक-दूसरे से जुड़ी हैं, बस इनका इस्‍तेमाल अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से किया जाता है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में पीएनजी कनेक्शन अब आसान: 24 घंटे में सड़क काटने की अनुमति, तीन महीने तक मरम्मत शुल्क माफ

    Source:

    • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
    • इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी