Republic Day Quiz: खुद को मानते हैं इंंटेलिजेंट? तो बिना गूगल किए बताएं भारत के 10 राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम
हर साल 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस तो मनाते हैं, लेकिन हम देश के बारे में कितना जानते हैं, इसके बारे में कोई बात नहीं करता। इसी मकसद से आज हम आपको लिए ...और पढ़ें

भारत के 10 राष्ट्रीय प्रतीक: जो आपको 'खास' बनाते हैं! (Picture Credit- AI Generated)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 26 जनवरी सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि उस 'संविधान' का उत्सव है, जिसने हमें एक राष्ट्र के रूप में पिरोया है। बचपन से हम सुनते आए हैं कि 'तिरंगा' हमारी शान है और 'मोर' हमारा पक्षी, लेकिन क्या भारत की पहचान बस यहीं तक सीमित है?
बिल्कुल नहीं! हमारी संस्कृति और विरासत के रंग इससे कहीं ज्यादा गहरे हैं। इस गणतंत्र दिवस, चलिए उन 10 अनमोल राष्ट्रीय प्रतीकों (National Symbols) से रूबरू होते हैं, जो दुनिया भर में भारत की अलग पहचान और हमारी असली 'आन-बान-शान' हैं।"
1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) क्या है?
भारत का राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' (Tiranga), जिसमें केसरिया साहस का, सफेद शांति का और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है। इसके बीच में मौजूद अशोक चक्र धर्म और प्रगति को दर्शाता है।
2. देश का राष्ट्रीय चिन्ह (National Emblem) क्या है?
'अशोक स्तंभ' (Lion Capital of Ashoka) भारत का राष्ट्रीय चिन्ह है, जिसे आपने नोटों और सिक्कों पर जरूर देखा होता है। यह सारनाथ के अशोक स्तंभ से लिया गया है। इसके 'सत्यमेव जयते' भी लिखा हुआ है, जो हमारा राष्ट्रीय आदर्श वाक्य है।
3. हमारा राष्ट्रीय गान (National Anthem) कौन-सा है?
हमारा राष्ट्रीय गान 'जन-गण-मन' (Jana Gana Mana) है, जिसे हम सभी ने स्कूलों में जरूर गाया होगा। इसे गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था और इसे 52 सेकंड में गाया जाता है।
4. भारत के राष्ट्रीय गीत (National Song) का नाम क्या है?
'वंदे मातरम' (Vande Mataram) भारत का राष्ट्रीय गीत है, जिसे बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा था। इस गीत को बने 150 साल पूरे हो चुके हैं। इस गीत में भारत माता तारीफ की गई है।
5. देश का राष्ट्रीय पशु (National Animal) किसे कहा जाता है?
जंगल का राजा भले ही शेर होते हैं, लेकिन जब बात नेशनल एनिमल की आती है, तो यह 'बाघ' (Royal Bengal Tiger) है। बाघ अपनी ताकत, चपलता और शक्ति के लिए जाना जाता है।
6. हमारा राष्ट्रीय पक्षी (National Bird) कौन है?
इसका सवाल तो हम सभी जानते हैं। बचपन से ही हमें इसके बारे में पढ़ाया गया है। 'मोर' (Peacock) हमारा नेशनल बर्ड है और इसे अपनी सुंदरता और भव्यता के कारण इसे यह दर्जा मिला है।
7. भारत के राष्ट्रीय पुष्प (National Flower) का नाम क्या है?
'कमल' (Lotus) का फूल हमारा नेशनल फ्लावर कहलाता है। यह फूल सभी को एक सीख देता है। जिस कीचड़ में खिलने के बावजूद अपनी पवित्रता बनाए रखता है, ऐसे ही हमें अपना जीवन और आचरण बनाए रखना चाहिए। अपनी इसी खासियत की वजह से यह फूल हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है।
8. क्या आप जानते है भारत का राष्ट्रीय वृक्ष (National Tree) कौन-सा है?
इस बारे में काफी कम लोगों को भी पता होगा कि भारत का राष्ट्रीय वृक्ष 'बरगद' (Banyan Tree) है। यह अपनी विशाल शाखाओं और लंबी उम्र के कारण इसे अमरता का प्रतीक माना जाता है।
9. देश का राष्ट्रीय फल (National Fruit) किसे कहा जाता है?
आपको जानकर हैरानी होगी कि फलों का राजा कहा जाना वाला आम (Mango) ही हमारे देश का राष्ट्रीय फल भी है।
10. भारत की राष्ट्रीय नदी (National River) का नाम क्या है?
आपको जानकर हैरानी होगी कि पाप धोने वाली गंगा, जिसे हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है, हमारे देश में राष्ट्रीय नदी भी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।